नव भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नव भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण कार्यक्रम को संबोधित करतीं कृष्णा राज।

पंकेश मिश्र

कम्युनिटी जनर्लिस्ट

शाहजहांपुर। आज नगर शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा महिला संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज ने कहा "इस समय भारत का नव निर्माण हो रहा है, इसमें महिलाओं की महती भूमिका है। हम सब को आगे बढ़कर इस मुहिम का हिस्सा बनना है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता डॉ निवेदिता श्रीवास्तव ने कहा "देश की महिलाएं दूसरे देशों की महिलाओं से अधिक संस्कारवान हैं। लेकिन कुछ कारणों से महिलाओं की स्थिति कमजोर हुई है। इसका बड़ा कारण कारण लिंग भेद है। हमें बेटे तथा बेटियों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।"

गाँव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कार्यक्रम में कवियत्री उर्मिला सक्सेना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरोज गुप्ता, डॉक्टर दीप सक्सेना, समाज सेविका निवेदिता मिश्रा, रानी श्रीवास्तव, डॉ रुचि द्विवेदी, अदिति बाजपेई को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आयोजिका राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महिला समन्वय प्रमुख अंशु राजानी के साथ नमिता भदौरिया, रम्मन गुप्ता, रागिनी चौहान, रजनी सिंह, ममता मिश्र, राम चहेती अवस्थी मंजुला बाथम के साथ अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.