अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्वांचल में दिखा उत्साह

Jitendra TiwariJitendra Tiwari   22 Jun 2017 3:10 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्वांचल में दिखा उत्साहबच्चे, बुजुर्ग नौजवान व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा..

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को पूर्वांचल में उत्साह देखने को मिला, सुबह चार बजे से ही लोग अपने घरों से योग करने के लिए निकल पड़े थे। बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान व महिलाएं सभी ने योग कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सामूहिक योग शिविर में हिस्सा लिया।

आलम यह रहा कि छह बजे तक विभिन्न कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। इस दौरान लोगों ने योग की बारिकीयां भी सिखी। गोरखपुर जिले में कुल बीस हजार लोगों के योग कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है। जिले के सभी पार्कों में लोगों को योगा करते देखा गया। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में भी सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया था।

जिला प्रशासन की ओर से यूनिवर्सिटी परिसर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह व मेयर डॉ. सत्या पांडेय के अलावा कमिश्रर, डीएम, आईजी, डीआईजी, एसएसपी समेत सभी अधिकारी मौजूद थे। यहां पर करीब दो हजार से अधिक लोगों ने योगा किया।

इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां पर केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने लोगों के साथ योगा किया। प्रदेश के केबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह यहां पर मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने योग को जन-जन तक पहुंचाया

आरोग्य मंदिर की ओर से आयोजित योग शिविर में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा , ‘ जिस तरह 19वीं शताब्दी में विवेकानंद ने विश्व में आध्यात्मिक चेतना जगाई थी, योग के माध्यम से वहीं चेतना नरेंद्र मोदी 21वीं सदी फैला रहे हैं। जैसे दुग्ध के लिये श्वेत क्रांति और फसल के लिए हरित क्रांति को सबने सफल बनाया, उसी तरह से स्वास्थ्य के लिए योग क्रांति को सफल बनाने की जरूरत है। देश की बयार भोग सत्ता से योग सत्ता की ओर चल पड़ी है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष के सेंट्रल काउंसिल आफ योगा एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के सहयोग से प्राकृतिक चिकित्सा प्रेमी संस्थान, आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में आरोग्य मंदिर आम बाजार में विशाल योग शिविर आयोजित किया गया। यहां पर योग शिविर में लोगोंधीरे-धीरे संख्या एक हजार पार गई। मुख्य अतिथि मानव संसाधन राज्य मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय थे।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.