यूपी में बोले अमित शाह, तुष्टिकरण से मुक्त राजनीति शुरू हो रही, योगी सरकार सबका विकास करेगी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में बोले अमित शाह, तुष्टिकरण से मुक्त राजनीति शुरू हो रही, योगी सरकार सबका  विकास करेगीअमित शाह का स्वागत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जारी है। आज सुबह ही भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी थी। बैठक में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे।

केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को बजरंगबली की तरह उनकी ताकत का अहसास करवाया। इस मौके अमित शाह ने कहा कि चुनावी कामयाबी के बाद पहली कार्यकारिणी हो रही है। बहुत लम्बे समय के बाद भाजपा की सरकार बानी है। ठीक से याद है। जब 2013 में जब अध्य्क्ष बना तब मैं 2014 में सरकार नहीं 2017 में सरकार बनानी थी। 2014 में जब चुनाव के परिणाम आये तब किसी को शक नहीं हुआ कि 2017 में सरकार भाजपा की बनेगी।

इसके बाद में लगातार यूपी का कार्यकर्ता लगातरा परिश्रम की परकाष्ठा की है। इतने कार्यक्रम दिए गए। मगर भाजपा के कार्यकर्ता ने कोई कमी नहीं छोड़ी। लोगों के आने-जाने से मीडिया कई बाते करती थी। मगर भाजपा कोई टोला नहीं है। ये देशभक्त कार्यकर्ताओं का समूह है। मैं बूथ के अंतिम कार्यकर्ता को प्रणाम करता हूँ। 1950 से पार्टी चल रही है। लोगों ने पूरा जीवन का काम किया है। 10 सदस्यों से बन्ने वाली पार्टी आज 11 करोड़ सदस्यों तक पहुँच गयी है।

1387 विधायक हैं। 282 पार्लियामेंट के मेंबर हैं 14 राज्य में भाजपा की सरकार है। 3 राज्य में गठबंधन है। 17 राज्य में सरकार है। अभी कार्यकर्ता को विश्राम का अधिकार नहीं है। अगर विश्राम करने का मन है तो मान लें कि हम परिपक्व नहीं हैं। हमारा काम सरकार बनाना नहीं है। जय पराजय की चिंता छोड़ दें सरकार आती जाती रहेगी। मगर भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल निशान लेकर खड़े रहे हैं। जिन बूथों पर जीत नहीं मिली उनका भी ख्याल रखे। विजय से अहंकार और कर्तव्यबोध दोनों होता है। 325 जीती हैं तो आलस्य छोड़ें। जवाब दें विनम्र हों। हम सपा बसपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा की संस्कृति के अनुरूप काम करें।

हमारी यात्रा का नाम परिवर्तन था। जिस से मतलब व्यवस्था परिवर्तन का है। ये काम जिम्मेदारी से करें। जनता की परिस्थिति बदलने के लिए हमको जनादेश मिला है। सपा और बसपा ने आतंक मचाया था। युवा गरीब गाँव का ख्याल रखेगा। जातिवाद परिवारवाद और तुष्टिकरण देश की राजनीति के लिए नासूर हैं।

तुष्टिकरण से मुक्त राजनीति अब शुरू हो रही है। योगी जी सरकार सबका साथ सबका विकास करेगी। 2012-13 में देश बेहाल था पॉलिसी पैरालिसिस हो गया था। देश का पीएम कोई नहीं जानता था। न यहाँ कुछ छपता था न यहाँ कुछ छपता था। 30 साल बाद देश की जनता किसी गैर कांग्रेसी सरकार को पूर्ण बहुमत मिला था। हमने इतने वादे भी नहीं किया था।

आज केंद्र सरकार को तीन साल हुए। सारे वादे पूरे हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी एक आदर्श हैं। बहुत सी योजनाएं बनीं। पांच करोड़ घरों में उज्वल्ला योजना का लाभ मिला। सात करोड़ घरों में शौचालय बनवाए। किसानों के लिए बहुत सारी बातें हुईं। मगर किसान फसल बीमा योजना का लाभ अब बुआई से लेकर कटाई तक दिया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने दुनिया में मान बढ़ाया। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि बहुत अधिक विदेश जाते हैं। मगर वास्तविकता ये है कि मौनी बाबा ज्यादा विदेश जाते थे। मगर अब ऐसा नहीं कि पीएम ज्यादा जाते हैं।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.