उत्तर प्रदेश में सात डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से राहत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में सात डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से राहतहल्की बारिश से लुढ़का पारा।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अधिकांश जिलों में बुधवार को आंशिक तौर पर बदली छाने और कहीं-कहीं पर तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई बूंदा-बांदी से पारे में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

दिन में बदली का असर रहेगा और तेज ठंड हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने की संभावना है।
जेपी गुप्ता, निदेशक, उप्र मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.2 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 21 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.