उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रैपिड लाइन सेवाएं शुरू की

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रैपिड लाइन सेवाएं शुरू कीgaonconnection

मेरठ (भाषा)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने मेरठ समेत समूचे उत्तर प्रदेश में इंटरसिटी ट्रेनों की तर्ज पर रैपिड लाइन सेवाओं की शुरुआत की है। इसके तहत मेरठ से अंबाला, नोएडा, आगरा, हल्द्वानी, बरेली, गढ़, स्याना, आगरा, ऋषिकेश के लिए बस सेवाओं की शुरुआत की गई है।

सपा के वरिष्ठ नेता एवं सिवालखास क्षेत्र के विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद द्वारा फीता काट कर एवं हरी झंडी दिखा कर भैसाली बस स्टेशन पर इन सेवाओं का शुभारंभ किया गया।

परिवहन निगम के मेरठ क्षेत्र के प्रबन्धक मनोज कुमार पुंडीर ने इस मौके पर बताया कि रैपिड लाइन सेवाओं के अंतर्गत मेरठ जिले से आठ बसें सुबह आठ बजे चलेंगी एवं गंतव्य से शाम को चार बजे वापस पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन बसों का किराया साधारणों बसों की तरह ही होगा। परिवहन निगम के सेवा प्रबन्धक जीएल शर्मा और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीर अग्रवाल ने बताया कि रैपिड लाइन सेवाओं के लिए संचालित बसों में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका पूरा-पूरा ख्याल रखा गया है। बसें मार्ग में विफल नहीं हों, इसके लिए संबंधित डिपो के फोरमैनों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.