उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए इलाहाबाद में कल से भाजपा की बैठक

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए इलाहाबाद में कल से भाजपा की बैठकgaonconnection

इलाहाबाद (भाषा)। उत्तरप्रदेश में अगले साल आसन्न महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की दो दिवसीय बैठक कल से शुरु होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य नेता हिस्सा लेंगे।

बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सांसद हिस्सा लेंगे जो राज्य में विधानसभा चुनाव का एजेंडा तय कर सकती है। राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं।

शहर में गुरुवार से डेरा जमाये भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि इलाहाबाद राज्य की राजनीति का केंद्र रहा है और इस स्थान से जवाहर लाल नेहरु से वीपी सिंह जैसे दिग्गजों ने सीखा है। यहां पार्टी (भाजपा) की बैठक आयोजित करने से निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने के हमारे प्रयासों पर उत्प्रेरक प्रभाव डालेगा।''

शाह ने हाल ही में शहर के बाहरी इलाके में एक रैली में कहा था कि अगर कोई एक राज्य संसद में भाजपा को बहुमत दिलाने में मददगार रही है तब वह उत्तरप्रदेश है। वहीं भाजपा उपाध्यक्ष और राज्य के प्रभारी ओम माथुर ने कहा था कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी लेकिन मुख्य जोर निश्चित तौर पर अगले साल होने वाला उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव होगा।

बहरहाल भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि पार्टी की स्थापना के बाद से पहली बार भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के लिए इस शहर को चुना है। इलाहाबाद की लगभग सभी गलियां बैनर, पोस्टरों से पटे हैं जिनपर शहर में मोदी एवं अन्य नेताओं का स्वागत किया गया है। काफी संख्या में बैनर पोस्टरों पर ‘मिशन 265 प्लस' प्रदर्शित किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ‘मिशन 265 प्लस' को आगे बढ़ाया है और 403 सदस्यों वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते रहते हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.