यूपी के सूखा प्रभावित किसानों के लिए 868 करोड़ की सरकारी मदद
गाँव कनेक्शन 16 April 2016 5:30 AM GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूखे से प्रभावित जनपदों के किसानों को राहत देने के लिए 867.87 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपदों में अग्निकाण्ड से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए 11.25 करोड़ रुपए की धनराशि अलग से दी गई है।
किन ज़िलों को कितने पैसे मिले
ज़िले धनराशि
इलाहाबाद 568 लाख
अम्बेडकरनगर 2574 लाख
बलरामपुर 591 लाख
बांदा 4842.33 लाख
चित्रकूट 2529.05 लाख
देवरिया 12034 लाख
फतेहपुर 1456 लाख
गोरखपुर 10158 लाख
हमीरपुर 375.41 लाख
झांसी 3255.42 लाख
कुशीनगर 2788 लाख
ललितपुर 10329.48 लाख
महोबा 4440.68 लाख
मऊ 5992 लाख
मिर्जापुर 2170.63 लाख
संतकबीरनगर 4233 लाख
सोनभद्र 4120 लाख
उन्नाव 14330 लाख
प्रभावितों को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश
अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो प्रभावित किसानों को जल्द राहत मुहैया कराएं ताकि उन्हें सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार किसानों के हित में सभी कदम उठाएगी और संकट की घड़ी में उन्हें हर सम्भव सहायता दी जाएगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनपदों में अग्निकाण्ड से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दिए जाने के लिए प्रति जनपद 15 लाख रुपए की दर से कुल 11.25 करोड़ रुपए की धनराशि सभी जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
राज्य सरकार द्वारा सूखाग्रस्त किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि फसलों की क्षति से प्रभावित 21 जनपदों को 137.66 करोड़ रुपए की धनराशि पहले ही दी जा चुकी है।
जून और सितम्बर, 2015 में कम बारिश के चलते प्रदेश के 50 जनपदों को राज्य सरकार द्वारा पूर्व में सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। कृषि फसलों की क्षति एवं सूखे की समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए 2057.79 करोड़ रुपए का मेमोरेण्डम भी भारत सरकार को भेजा गया था।
More Stories