युवाओं के मन को पढ़कर बदलाव ज़रूरीः मोदी
गाँव कनेक्शन 13 Jun 2016 5:30 AM GMT

इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शुरू हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समय के साथ संगठन में बदलाव जरूरी है।
पीएम ने पदाधिकारियों से कहा कि नई सोच, नए विचारों के साथ आगे आने की जरूरत है। युवाओं के मन को पढ़ने की ज़रूरत है। करीब 25 मिनट तक चले पदाधिकारियों के संबोधन में पीएम ने कहा, ‘’हमारे देश में 80 करोड़ युवा हैं। उनके मन को पढ़ते हुए जरूरी बदलाव करना होगा।’’
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की दो दिन की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि इस बैठक के सामाप्त होते-होते पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव का एजेंडा तय कर सकती है।
More Stories