ग्वालियर में इंजेक्शन लगने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ग्वालियर में इंजेक्शन लगने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ीगलत इंजेक्शन लगने से बिगड़ी तबीयत।

ग्वालियर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित कमलाराजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड में रविवार को इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। महिलाओं ने ठंड लगने और बुखार की शिकायत की। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया।

पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने बताया है कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे उन्हें एंटी बायोटिक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ देर बाद महिलाओं ने ठंड लगने की शिकायत की और उन्हें बुखार हो गया। चिकित्सकों को इसके बारे में बताया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा गया।

महिलाओं की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात और बिगड़ने पर चिकित्सक हरकत में आए। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय चंदेल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि महिलाओं को एम्पीसिलीन इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके चलते महिलाओं की तबियत बिगड़ी। मामले की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें:जच्चा-बच्चा की सेहत का डाटा सीधे दर्ज होगा पोर्टल पर

ये भी पढ़ें:क्या ये सेहत से खिलवाड़ नहीं?

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.