मानसून की छुट्टियों के लिए बुकिंग 27 प्रतिशत बढ़ी : सर्वे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मानसून की छुट्टियों के लिए बुकिंग 27 प्रतिशत बढ़ी : सर्वेमानसून में घूमने वालों की संख्या इस बार बढ़ी। 

मुंबई (भाषा)। आमतौर पर देश में मानसून के सीजन को यात्रा उद्योग की दृष्टि से काफी सुस्त माना जाता है। मेकमाईट्रिप के आंकड़ों के अनुसार इस बार स्थिति कुछ सुधरती दिख रही है। इस साल मानसून की छुट्टियों के लिए बुकिंग में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

आॅनलाइन ट्रैवल कंपनी के आंकड़ों के अनुसार इन बुकिंग्स में से 60 प्रतिशत भारतीयों मानसून में विदेश यात्रा पर गए हैं। इस बारे में आंकडे़ मेकमाईट्रिप पर अप्रैल-मई-जून, 2016 और अप्रैल-मई-जून, 2017 में की गई बुकिंग की तुलना पर आधारित हैं।

ये भी पढ़ें:एक जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के नियम, अब कंफर्म टिकट पर दूसरे भी कर सकेंगे यात्रा

आंकड़ों से पता चलता है कि देश में गोवा, मनाली (हिमाचल प्रदेश) मैसूर (कर्नाटक), उटी (तमिलनाडु) और शिमला (हिमाचल प्रदेश) घरेलू स्तर पर लोगों के लिए सबसे पसंदीदा छुट्टियां बिताने का गंतव्य हैं।

इसके अलावा इस साल हैवलॉक (अंडमान निकोबार), कसोल (हिमाचल प्रदेश), नीमराणा (राजस्थान), सिल्वासा (दादर एवं नागर हवेली) और लैंसडाउन (उत्तराखंड) के लिए भी आकर्षण बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की बात की जाए तो दुबई, सिंगापुर, थाइलैंड और मलेशिया भारतीय यात्रियों के लिए पसंदीदा गंतव्य हैं।

ये भी पढ़ें:यात्रा के दौरान ऐसे दिखें तरोताजा और ऊर्जावान

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.