समय पर पुलिस के पहुंचने से महिला जज को अगवा करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
समय पर पुलिस के पहुंचने से महिला जज को अगवा करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तारप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ। दिल्ली के गाजीपुर में एक कैब ड्राइवर द्वारा महिला जज को अगवा करने का मामला सामने आया है। लेकिन समय रहते पुलिस के आ जाने से हादसा बच गया। मामला सोमवार का है जब महिला जज कैब के जरिए मध्य दिल्ली से कड़कड़डूमा कोर्ट जा रही थीं। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘मैं एक सेक्स वर्कर हूं, ये बात सिर्फ अपनी बेटी को बताई है ताकि...’

महिला जज का आरोप है कि कैब ड्राइवर ने रूट बदल लिया और कैब दूसरे रास्ते की ओर मोड़ दी। महिला जज ने तुरंत पुलिस को फोन कर मदद मांगी।पुलिस ने कैब को गाजीपुर इलाके में रोका। आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कैब ड्राइवर राजीव शाहदरा का रहने वाला है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद सरनेम न बदलने को लेकर दबाव क्यों, ये तो हमारा कानूनी अधिकार है

अपनी शिकायत में महिला जज ने बताया कि वह अपने घर से कैब में बैठी थीं। कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए कैब को यमुना बैंक से मयूर विहार की ओर टर्न लेना था लेकिन ड्राइवर ने कैब हापुड़ की तरफ मोड़ दी। पुलिस का कहना है कि ये कैब मखीजा ट्रैवेल्स की है। पुलिस इसके मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.