अगर करना चाहते हैं विदेश में इंजीनियर की नौकरी तो फेसबुक दे सकता है आपको मौका

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अगर करना चाहते हैं विदेश में इंजीनियर की नौकरी तो फेसबुक दे सकता है आपको मौकाप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ। अगर आप इंजीनियरिंग करने के बाद विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिये अच्छा मौका है। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक आज लंदन में एक नया कार्यालय खोलेगी। यह उसका अमेरिका से बाहर सबसे बड़ा इंजीनियरिंग केंद्र होगा। कंपनी का यह कायार्लय शहर के वेस्टएंड इलाके में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के पास है।

इससे करीब 800 नौकरियां सृजित होंगी जिसमें से आधी करीब इंजीनियरंग से जुड़ी होंगी। कंपनी का कहना है कि नए कायार्लय से स्थानीय स्तर पर उसके कर्मचारियों की संख्या अगले साल के अंत तक 800 पहुंच जाएगी।कंपनी के उपाध्यक्ष (यूरोप, पश्चिमी एशिया और एशिया) निकोल मेंडलशॉन ने ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन से कहा, पिछले एक दशक में यह देश फेसबुक की कहानी का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। अब हम ब्रिटेन के लिए और अधिक प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ेंं- फेसबुक और व्हाट्सऐप पर खेती-किसानी का ज्ञान सीख मुनाफे की फसल काट रहे किसान

10 साल पहले लंदन में खोला था पहला कार्यालय

फेसबुक ने 10 साल पहले लंदन में अपना पहला कार्यालय खोला था। नई इमारत डेवलपर्स और सेल्स स्टाफ के लिए होगी। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल ब्रेक्सिट मतदान के बाद से गूगल, एप्पल और स्नैपचैट की कंपनी स्नैप ने लंदन में अपने व्यवसाय का विस्तार किया है।

ये भी पढ़ें- फेसबुक ने भारत में प्राकृतिक आपदाओं में बचाव कार्य के लिए विशेष समाधान पेश किए

चांसलर फिलिप हामोंड ने कहा, "यह संकेत है कि हमारे देश के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और फेसबुक जैसी नवाचार कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं। यह बेहद शानदार खबर है कि वे अगले साल और 800 कुशल कर्मियों की भर्ती करेंगे।"

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.