हरियाणा के किसानों ने योग दिवस पर किया शवासन 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हरियाणा के किसानों ने योग दिवस पर किया शवासन फ़ोटो साभार (ANI)

चंडीगढ (भाषा)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज हरियाणा में विभिन्न जगहों पर किसान एकत्र हुए और देश में किसानों की दुर्दशा रेखांकित करने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिसिया गोलीबारी की भी निंदा की जिसमें पांच किसानों की मौत हो गयी थी।

ये भी पढ़ें- डकैत ददुआ से लोहा लेने वाली ‘शेरनी’ छोड़ना चाहती है चंबल, वजह ये है

करनाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कुछ प्रदर्शनकारी किसानों के साथ किसानों की दुर्दशा को रेखांकित करने कि लिए शवासन किया। स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट के क्रियान्वयन की मांग और कृषि संकट पर उन्होंने 19 जून को करनाल में अपने तीन दिवसीय सत्याग्रह की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें- चींटी के काटने के बाद महिला आरक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारतीय किसान यूनियन और अन्य संगठनों के नेतृत्व में किसान जींद सहित हरियाणा में विभिन्न जगहों पर एकत्र हुए और सडक पर योग किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.