झारखंड: योग सिखाने वाली मुस्लिम लड़की को धमकी के बाद मिली सुरक्षा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
झारखंड: योग सिखाने वाली मुस्लिम लड़की को धमकी के बाद मिली सुरक्षाप्रशासन ने राफिया की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

लखनऊ। झारखंड में योग सिखाने वाली मुस्लिम लड़की राफिया नाज़ को उसके ही समुदाय के कुछ लोगों से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद प्रशासन ने उसकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की को उसके ही समुदाय के लोगों से धमकियां मिली हैं और उसे कहा गया है कि वह किसी को भी योग न सिखाएं। यह मामला झारखंड के मुख्‍यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार के संज्ञान में लाया गया था। उनके आदेशों के बाद पुलिस ने लड़की की सुरक्षा कड़ी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में योग को अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका खारिज की

आदेश पर अमल करते हुए रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने एक पुलिस दल को लड़की से मिलने के लिए भी भेजा। झारखंड पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की को दो सुरक्षाकर्मी भी उपलब्‍ध कराए गए हैं, जिनमें एक पुरुष और दूसरी महिला है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के किसानों ने योग दिवस पर किया शवासन

रांची में डोरंडा इलाके की रहने वाली राफिया नाज़ योग सिखाकर अपनी आजीविका चलाती हैं। योग सिखाना जारी रखने पर उसे फतवे के जरिये धमकाया गया है। वह अपने घर में बच्‍चों में सबसे बड़ी है और एक स्थानीय कॉलेज से एम.कॉम कर रही है। कुछ समय पहले शहर में योग गुरु रामदेव के साथ मंच साझा करने के बाद नाज चर्चा में आई थीं।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.