भाजपा गुजरात, हिमाचल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : राजनाथ सिंह   

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा गुजरात, हिमाचल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : राजनाथ सिंह    राजनाथ सिंह ने कहा गुजरात व हिमाचल में बीजेपी की सरकार आएगी।

नई दिल्ली (भाषा)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा के पक्ष में रुझान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है।

उन्होंने इसपर जोर दिया कि भाजपा दोनों राज्यों में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, हमें दोनों राज्यों में बहुमत मिलेगा और सरकार बनाएंगे। यह पूछने पर कि क्या परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, हां बिल्कुल। यह सरकार का अनुमोदन है।

ये भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 Result LIVE: गुजरात में भाजप पूर्ण बहुमत की ओर

भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर भी यही विचार रखते हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का कहना है, आज की राजनीति का मंत्र विकास है इसलिए जनता मोदीजी के साथ है।

ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी विक्ट्री साइन दिखाते हुए संसद भवन पहुंचे

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.