समर्थकों ने जुटाए हथियार, केंद्र ने भेजे 9700 जवान, पढ़िए संत गुरुमीत राम रहीम के बारे में अनुसुनी बातें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
समर्थकों ने जुटाए हथियार, केंद्र ने भेजे 9700 जवान, पढ़िए संत गुरुमीत राम रहीम के बारे में अनुसुनी बातेंफिल्में भी बना चुके हैं राम रहीम।

नई दिल्ली। धार्मिक गुरु और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के खिलाफ साध्वी से रेप केस में 25 अगस्त को कोर्ट का फैसला आएगा। हरियाणा पुलिस को आशंका है कि उनके समर्थक राज्य में उपद्रव मचा सकते हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सिरसा के पेट्रोल पंप के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि खुले में तेल न बेचें।

किसी भी व्यक्ति को कैनी, बोतल में पेट्रोल और डीजल न दें। डेरा प्रमुख को लेकर जितनी मुंह उतनी ही बातें होती हैं। उनके समर्थक 'चमत्कारिक गुरु' मानते हैं। उनका दावा है कि वह लाइलाज बीमारी को भी पल भर भी ठीक कर देते हैं। समर्थकों में उनको लेकर इतनी श्रद्धा है कि वह डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ कुछ भी सुन नहीं सकते, जबकि कुछ लोग उनको रहस्यमयी मानते हैं। डेरा प्रमुख की पदवी संभाल रहे बाबा गुरुमीत राम रहीम के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बाते हैं जो शायद ही कोई जानता होगा।

ये भी पढ़ें- समय कितना बदल जाता है, जिस प्रतिमा का अनावरण किया था, उसी के नीचे बितानी पड़ी रात

बाबा राम रहीम के समर्थक पहुंच रहे हरियाणा।

  • बाबा राम रहीम मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। उन्होंने 1990 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के रूप में डेरे को संभाला।
  • यह डेरा 1948 में साह मस्ताना जी ने स्थापित किया था जिसके आज लाखों अनुयायी हैं और पूरे देश में इनके 50 से भी ज्यादा आश्रम हैं।
  • डेरा की ओर से सामाजिक कार्यों, खूनदान और गरीबों के लिए मदद आदि मुहैया करवाया जाता है। इसका सिरसा में अस्पताल भी हैं जहां लोगों का सस्ता इलाज किया जाता है।
  • बाबा राम रहीम साल 2007 में तगड़े विवाद में घिर गए थे। दरअसल उनको एक विज्ञापन में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के लिबास में दिखाया गया था। सिख संगठन तभी से उनके खिलाफ हैं।
  • 2002 में बाबा राम रहीम पर अपने आश्रम की साध्वियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है।
  • सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में भी बाबा राम रहीम पर आरोप है। हत्या और रेप के इन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।
  • डेरा प्रमुख पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला दर्ज है। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि वे लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे।
  • डेरा सच्चा सौदा संत गुरमीत राम रहीम ने मैसेंजर ऑफ गॉड फिल्म बनाई है। जिसमें उन्होंने खुद रोल निभाया है। इस फिल्म की दो सीरीज आ चुकी हैं। डेरा प्रमुख की इन फिल्मों को उनके अनुनायियो के बीच काफी पसंद किया गया था। फिल्म में बाबा का सुपर अवतार है जिसमें वह गलत काम करने वाले लोगों का सफाया कर देते हैं।
  • डेरा प्रमुख पर आरोप है कि वह अपने आश्रम में निजी सेना को प्रशिक्षण भी देते रहते हैं।
  • गुरु राम रहीम अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे नकारते हैं। उनका कहना है कि उनके अभियानों के चलते चलते ड्रग्स, मांस और वेश्यावृति का कारोबार करने वाले लोगों को नुकसान पहुंचता है जिससे उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।
  • डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का दावा हैं कि वह कई विधाओं को जानते हैं। वह हीप हॉप, फ्यूज़न, फोक, जैज, रैप, 107 कॉन्सर्ट में हिस्सा ले चुके हैं और 32 खेलों में उनको महारत हासिल है।
  • हरियाणा के सिरसा में डेरा प्रमुख का मुख्य आश्रम है। डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट का एक कॉम्प्लेक्स भी है। जिसमें चीज की दुकान है और किसी का नाम 'सच' से शुरू होता है।

गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के 9700 जवान भेजे

कोर्ट के फैसले के मद्देनजर हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट किया गया है। राज्य पुलिस की मांग पर गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के 9700 जवान भेजे हैं। वहीं, आईबी रिपोर्ट की माने तो फरीदकोट में डेरा समर्थकों ने घर की छतों पर भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल और काफी नुकीले हथियार जमा कर लिए हैं।

यदि फैसला डेरा प्रमुख के खिलाफ जाता है, तो वे भारी उपद्रव कर सकते हैं। आईबी रिपोर्ट के मुताबिक, यदि पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट का फैसला डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ रहता है, तो डेरे से जुड़े लोग पंजाब के फरीदकोट और आसपास के इलाकों में सरकारी संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने और अनुयायियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश हैं। एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें- तीन तलाक का दर्द: ‘मैं हलाला की जलालत नहीं झेल सकती थी’

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.