नीतीश कुमार : इंजीनियरिंग के स्टूडेंट से बिहार के 6 बार मुख्यमंत्री तक, जानिए 11 बड़ी बातें
गाँव कनेक्शन 27 July 2017 10:34 AM GMT

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा नीतीश ने लालू यादव के परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों पर उनकी चुप्पी के चलते दिया है। नीतीश कुमार की बिहार के मुख्मयंत्री के रूप में ये चौथी पारी थी।
जानिए कैसे बीटेक स्टुडेंट से बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश-
पढ़ें- बीजेपी ने दिया समर्थन, नीतीश कुमार ही होंगे नए मुख्यमंत्री
- नीतीश कुमार का जन्म पटना के बख्तियारपुर में एक मार्च 1951 को हुआ।
- इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नीतीश कुमार राजनीति में आए।
- नीतीश कुमार ने राजनीति पारी की शुरुआत जनता पार्टी से की।
- 1977 और 80 के विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, 1985 में पहली बार विधायक बने।
- 1987 में युवा लोक दल के अध्यक्ष बने।
पढ़ें - तेजस्वी के इनकार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा
- 1990 में देश की राजनीति में कदम रखा और केंद्र में राज्यमंत्री बने।
- जनता पार्टी के टूटने के बाद नीतीश ने समता पार्टी के साथ गए लेकिन 1995 में हुए चुनाव में पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
- नीतीश कुमार पहली बार बिहार के विधायक वर्ष 2000 में बने लेकिन पहली सरकार महज़ सात दिन चली और फिर गिर गयी। नीतीश कुमार केंद्र में वापस चले गए।
- नवम्बर 2005 में फिर बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। तब नीतीश के साथ भाजपा थी।
पढ़ें- 20 महीने में ही क्यों टूटा महागठबंधन ? नीतीश कुमार ने क्यों दिया इस्तीफा ? ये रहे बड़े कारण
- 2010 में दोबारा प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनी। नीतीश कुमार तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
- प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए नीतीश ने एनडीए का साथ छोड़ा और लालू और कांग्रेस के साथ मिलकर जोरदार वापसी की लेकिन 20 महीने बाद ये गठबंधन टूट गया।
- 2017 में नीतीश कुमार ने छठी बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली
इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने क्या कहा, देखें वीडियो
Nitish kumar CM NITISH KUMAR Nitish Kumar Resigns CM of Bihar Four times CM of Bihar Facts of Nitish Kumar information about Nitish Kumar
Next Story
More Stories