महाराष्ट्र: ईवीएम सुरक्षित करने के लिए सात लाख मोम के छड़ों का होगा इस्तेमाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र:  ईवीएम सुरक्षित करने के लिए सात लाख मोम के छड़ों का होगा इस्तेमाल

मुंबई (भाषा)। महाराष्ट्र में अगले महीने लोकसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को सुरक्षित रखने के लिए सीलिंग वैक्स (सील करने वाले लाल रंग के मोम) की 6.81 लाख छड़ों और चार लाख से अधिक मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इन ईवीएम मशीनों, उनकी नियंत्रण ईकाइयों और वीवीपैट मशीनों को मजबूती से सुरक्षित रखा जाता है और इसके लिए सीलिंग वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें- इस चुनाव में वोट देते ही निकलेगी पर्ची, बताएगी किसे दिया मत

इसमें कहा गया है, "इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर छह सीलिंग वैक्स छड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा और कुल 6.81 लाख सीलिंग वैक्स छड़ों की जरुरत होगी।"

यह पहली बार है कि चुनावों में इतनी बड़ी संख्या में लाल वैक्स की जरुरत होगी। ईवीएम को सील करना चुनाव प्रक्रिया की अहम जिम्मेदारी होती है। ईवीएम को सील करने के लिए सीलिंग वैक्स को पिघलाया जाता है। इसके लिए भारत का निर्वाचन आयोग मोमबत्तियां मुहैया कराता है।

यह भी पढ़ें- चुनाव अयोग ने विमानन मंत्रालय को भेजा नोटिस, पूछा- बोर्डिंग पास पर PM की फोटो क्‍यों

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.