मन की बात में बोले पीएम: अक्टूबर महापुरुषों को याद करने का महीना है

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मन की बात में बोले पीएम: अक्टूबर महापुरुषों को याद करने का महीना हैरेडियो पर मन की बात करते प्रधानमंत्री मोदी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम ने कहा, 'मन की बात को राजनीति को दूर रखा। प्रधानमंत्री का यह 36 वां मन की बात है।

ये भी पढ़ें- मन की बात में बोले पीएम: बेटियां देश का नाम रौशन कर रही हैं

मन की बात के मुख्य बिंदु

  • एक इंसान के नाते कई बातें मेरे दिल को छू जाती है। पिछले दिनों हमने महिला शक्ति की अनूठी मिसाल देखी। लेफ्टिनेंट स्वाति और निधि के रूप में भारतीय सेना को दो वीरांगनाएं मिली हैं।
  • यात्रा पर जहां जाएं वहां के अच्छे अनुभव हमें भेजें। क्या आप अपने राज्य के 7 उत्तम पर्यटन स्थल क्या हो सकते हैं। आपको वहां जाना चाहिए। इस बारे में आप हमें जानकारी दे सकते हैं क्या?
  • मुझे हिंदुस्तान के 500 जिलों में जाने का मौका मिला था। आज मुझे चीजों को समझने में बहुत मदद मिलती है।
  • गांधी जी, नाना जी देशमुख, जय प्रकाश नारायण जैसे लोग सत्ता के गलियारों से दूर रहे लेकिन लोगों से जुड़े रहे।
  • अक्टूबर महापुरुषों को याद करने का महीना है। गांधी जी, लालबहादुर, दीनदयाल, जय प्रकाश को याद करना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
  • मैं श्रीनगर नगर निगम को सफाई को इतना बल देने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने सफाई करने वाले बिलाल को सफाई का ब्रैंड एंबैसडर बनाया।
  • कश्मीर के पंपोर में बंद पड़ा खादी प्रशिक्षण केंद्र फिर से शुरू किया गया।
  • पिछले महीने हमने तय किया था कि गांधी जयंती से पहले 15 दिन देशभर में स्वच्छता का उत्सव मनाएंगे।
  • स्वच्छता को अगर स्वभाव बनाना है तो वैचारिक आंदोलन जरूरी है।
  • मैंने मन की बात में कहा था, हमें भोजन करते समय चिंता करनी चाहिये कि जितनी ज़रूरत है उतना ही लें, हम उसको बर्बाद न करें।

ये भी पढ़ें- मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने मुबारकपुर के लोगों को दी बधाई, गाँव कनेक्शन ने छापी थी ख़बर

अक्टूबर 2014 से शुरु हुआ प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' अपने तीन साल पूरे करने जा रहा है। पीएम मोदी ने लोगों से अपने विचार, राय और सुझाव नरेंद्र मोदी एप और माई गॉव ओपन फोरम पर देने को कहा था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.