राष्ट्रपति ने मनोज वाजपेयी समेत देश की कई शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राष्ट्रपति  ने मनोज वाजपेयी समेत देश की कई शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान एमडीएच मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति ने इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायण, फोल्क सिंगर तेजन बाई को पदम भूषण अवार्ड से सम्मानित किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्मभूषण प्रदान किया। इसके साथ ही फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- गोदावरी दत्त: जिन्हें मिथिला कला की साधना के लिए मिला PadamShree सम्मान

इस वर्ष 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी। 11 मार्च को हुए पहले चरण में 55 शख्सियतों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इनमें से एक पद्मश्री विभूषण, आठ पद्म भूषण और 46 हस्तियों को पदश्री से सम्मानित किया गया था। इसमें टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोनावल्ली, गायक शंकर महादेवन समेत कई शख्सियतें भी शामिल थीं।

इस वर्ष कुल 112 लोगों को पद्म सम्मानों के लिए चयनित किया गया है। इनमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री शामिल हैं।

एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण से किया सम्मानित


इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायणन को मिला पद्म भूषण पुरस्कार।


लोक गायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया।


पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पद्मश्री पुरस्कार।


पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण पुरस्कार।


कला-संगीत-तबला के क्षेत्र के लिए स्वपन चौधरी को पद्म श्री पुरस्कार।


भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया।


बॉम्बेला देवी लैशराम को खेल-तीरंदाजी के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.