यूपी : मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी से लोग बेहाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी : मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी से लोग बेहालमानसून के गुरुवार या शुक्रवार तक यहां पहुंचने का अनुमान है।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश इलाकों में मानसून की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोगों को गर्मी व उमस से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के गुरुवार या शुक्रवार तक यहां पहुंचने का अनुमान है, उसके बाद ही लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार मानसून के बादलों की सुस्त रफ्तार की वजह से राजधानी में गर्मी और उमस बरकरार है। तेज धूप व आद्र्रता में वृद्घि की वजह से लोग परेशान हैं। हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : किसानों के लिये खुशखबरी, मौसम विभाग के अनुसार इस बार होगी झमाझम बारिश

गुप्ता के अनुसार बदले विंड पैटर्न की वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हुआ है। इस कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। अभी मानसून पूर्वी उप्र के कई हिस्सों में बना हुआ है। गुरुवार व शुक्रवार के बीच मानसून यहां दस्तक दे सकता है। 4 जुलाई तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : ये हैं आदिवासियों के मौसम विभाग : घड़े का जल देखकर करते हैं भविष्यवाणी

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, कानुपर का 24 डिग्री, गोरखपुर का 25.4 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.