सिर्फ डिंपल नहीं, ये बातें बर्थडे गर्ल प्रीति ज़िंटा को बनाती हैं ख़ास

Jamshed QamarJamshed Qamar   31 Jan 2017 1:05 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सिर्फ डिंपल नहीं, ये बातें बर्थडे गर्ल प्रीति ज़िंटा को बनाती हैं ख़ासप्रीति ज़िंटा 

प्रीती ज़िंटा की आज सालगिरह है। 31 जनवरी 1975 को जन्मी प्रीति ने न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलगू, पंजाबी और अंग्रेज़ी फ़िल्मों में भी काम किया है। क्रिमिनल साइकॉलोजी में ग्रेजुएट प्रीति ने साल 1998 में फिल्म दिल से से शुरुआता की थी। उसी साल उनकी फिल्म सोलजर भी आई थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनकी ख़ास फिल्मों में कल हो न हो, वीर ज़ारा, कोई मिल गया, सलाम नमस्ते और कभी अलविदा न कहना का शुमार होता है।

लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको प्रीति ज़िटा के बारे में वो बातें बताएंगे जो शायद आपने पहले न सुनी हो, ये बातें जानकर आप सिर्फ उनके डिंपल्स के नहीं उनकी शख्सियत के भी कायल हो जाएंगे।

1. मिल चुका है बहादुरी पुरस्कार

प्रीति ज़िंटा

प्रीति ज़िटा सिर्फ ख़ूबसूरत नहीं बहादुर भी हैं। भरत शाह केस में जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने खुल कर अपना पक्ष रखा और जो सच था, कहा। जब कि इस मामले में सलमान ख़ान और शाहरुख जैसे बॉलीवुड के दिग्गज भी बोलने से कतरा रहे थे।

2. बीबीसी के लिए लेख लिखती हैं

प्रीति

प्रीति ब्यूटी विद दा ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं। वो कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। कम लोग जानते हैं कि प्रीति बीबीसी के लिए लेख भी लिखती हैं, उनको पढ़ने वालों की तादाद काफी है और उनके लेख काफी पसंद भी किये जाते हैं।

3. डॉक्टर प्रीति ज़िंटा

प्रीति ज़िंटा

ये बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन प्रीति के पास डॉक्टरेट की डिग्री है। उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंडन की आर्ट्स डॉक्टरेट डिग्री है। यानि प्रीति को डॉ प्रीति ज़िंटा भी कहा जा सकता है। ये ड्रिगी प्रीती को साल 2010 में मिली थी।

4. 34 लड़कियों की मां हैं

प्रीति ज़िंटा

प्रीति की नेक दिली का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 34 लड़कियों को गोद लिया है। वो ऋषिकेश में एक अनाथ आश्रम चलाती हैं। प्रीति ने इन बच्चियों को साल 2009 में गोद लिया था।

5. दो बार दिया मौत को धोखा

प्रीति ज़िंटा

प्रीति की क़िस्मत बहुत अच्छी है, उन्होंने दो बार मौत को बेहद करीब से देखा लेकिन दोनों बार वो बच गईं। साल 2004 में जब वो कोलंबो में एक कॉनसर्ट में थी तभी वहां धमाका हो गया था, उसी साल जब वो थाइलैंड में थी तब सुनामी आ गई थी। दोनों ही मौकों पर हालात बेहद ख़राब हो गए थे लेकिन वो सही सलामत लौट आईं।

6. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा

प्रीति ज़िंटा

प्रीति हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चंद उन लोगों में से हैं, जिन्होंने हार्वर्ड से पढ़ाई की है। उन्होंने हार्वर्ड में एक कोर्स के लिए अप्लाई किया था और कंपटिशन में शामिल होने के बाद उन्हें एडमिशन भी मिल गया था। इससे ज़ाहिर होता है कि प्रीति का इंटेलक्ट लेवल भी कम नहीं।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.