मुमताज पर आया था शम्मी कपूर का दिल, 18 साल की थीं जब दिया शादी का प्रस्ताव

Shrinkhala PandeyShrinkhala Pandey   31 July 2017 12:24 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुमताज पर आया था शम्मी कपूर का दिल, 18 साल की थीं जब दिया शादी का प्रस्तावअदाकारा मुमताज।

लखनऊ। अपनी बड़ी-बड़ी आंखों, काले बाल, गोरे रंग और अभिनय की अनोखी अदा से सभी पर अपना जादू बिखेरने वाली 'मुमताज का आज 70वां जन्मदिन है। गोरे रंग पे न इतना गुमान कर' गाना गुजरे जमाने की इसी मशहूर अदाकारा पर फिल्माया गया था। मुमताज ने उन्होंने 60-70 के दशक में अपने खूबसूरत अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। उस दौर में बच्चों-बच्चों की जुबां पर उनका नाम था।

वर्ष 1974 की फिल्म 'रोटी' के इस खूबसूरत गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपने मधुर सुरों से सजाया था। मुमताज का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार है। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेरे और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं।

उनका जन्म 31 जुलाई, 1947 को मध्यवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ। घर की माली हालत खस्ता थी, सो महज 12 वर्ष की उम्र में उन्हें मनोरंजन-जगत में कदम रखना पड़ा। अपनी छोटी बहन मलिका के साथ वह रोजाना स्टूडियो के चक्कर लगाया करतीं और जैसी चाहे वैसी छोटी-मोटी भूमिका मांगती थीं।

ये भी पढ़ें : मनोज कुमार को देशभक्ति ने बना दिया भारत कुमार

अपनी लगन और मेहनत से 70 के दशक में उन्होंने स्टार की हैसियत हासिल कर ली। उस दौर के कई नामी सितारे, जो कभी मुमताज का नाम सुनकर मुंह बनाते थे, वे भी उनके साथ काम करने को बेताब रहने लगे।

मुमताज ने दारा सिंह से लेकर दिलीप कुमार जैसे महान कलाकारों के साथ अभिनय कर सफलता के सोपान चढ़ती चली गईं। उन्होंने शम्मी कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, जितेंद्र और शशि कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया। वर्ष 1969 से 1974 तक इन दोनों कलाकारों ने 'सच्चा झूठ', 'अपना देश', 'दुश्मन', 'बंधन और रोटी' जैसी शानदार फिल्में दीं।

दस वर्षों तक किया बॉलीवुड पर राज

मुमताज ने लगभग दस वर्ष तक बॉलीवुड पर राज किया। वह शर्मिला टैगोर के समकक्ष मानी गईं और उन्हें मेहनताना भी उन्हीं के बराबर मिलता था। देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' मुमताज के करियर को सुनहरा कर देने वाली फिल्म थी।

सत्तर के दशक तक मुमताज का भी स्टार बनने का सपना सच हो गया था। उन्होंने गुजराती मूल के लंदनवासी मयूर वाधवानी नामक व्यवसायी से 1974 में शादी की और ब्रिटेन में जा बसीं। शादी के पहले उनका नाम संजय खान, फिरोज खान, देव आनंद जैसे कुछ सितारों के साथ जोड़ा गया था, लेकिन अंत में मयूर पर उनका दिल आ गया।

शम्मी कपूर और मुमताज की लवस्टोरी रही चर्चा में

मुमताज जब 18 साल की थीं, तभी शम्मी कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय मुमताज भी शम्मी से प्यार करती थीं। शम्मी चाहते थे कि मुमताज अपना फिल्मी करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें। लेकिन मुमताज के इनकार के बाद शम्मी के साथ उनका प्रेम-संबंध खत्म हो गया। शादी के बाद भी मुमताज की तीन फिल्में रिलीज हुईं, जिनकी शूटिंग उन्होंने शादी से पहले ही पूरी कर ली थी। फिल्मों के प्रस्ताव हालांकि उन्हें शादी के बाद भी मिलते रहे।

शम्मी कपूर ने दिया था शादी का प्रस्ताव।

ये रहीं बड़ी फिल्में

मुमताज ने 'दो रास्ते', 'आप की कसम', 'खिलौना', 'लोफर', 'प्रेम कहानी', 'दुश्मन', 'रोटी', 'हरक्यूलिस', 'फौलाद', 'वीर भीम सेन', 'सैमसन', 'टार्जन कम टू दिल्ली', 'आंधी और तूफान', 'सिकंदरे आजम', 'टार्जन एंड किंगकांग', 'रुस्तमे हिंद', 'राका', 'बॉक्सर', 'जवान मर्द', 'डाकू मंगल सिंह' और 'खाकान' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने वर्ष 1967 की फिल्म 'राम और श्याम' व 1969 की फिल्म 'आदमी और इंसान' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस अवार्ड जीता। उन्हें 1996 में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2008 में आईफा उत्कृष्ट योगदान मानद पुरस्कार से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें : इंदु सरकार 28 जुलाई को होगी रिलीज, सुप्रीम कोर्ट से राहत

फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड जीता

फिल्म ‘खिलौना’ में अभिनय के लिए मुमताज को फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। यह फिल्म उन्होंने संजीव कुमार के साथ की थी।

दारा सिंह के साथ की 16 फिल्में

1963 में फिल्म ‘गहरा दाग’ से मुमताज ने युवा कलाकार के तौर पर अभिनय की शुरुआत की। इसमें उन्होंने लीड रोल निभाया। यह फिल्म उन्हें दारा सिंह की वजह से मिली थी, क्योंकि इनकी बहन मल्लिका दारा सिंह की रिश्तेदार हुआ करती थीं। इसके बाद उन्होंने पहलवान और अभिनेता रह चुके दारा सिंह के साथ फिल्म ‘फौलाद’ में काम किया। इसके अलावा मुमताज ने फिल्म ‘वीर भीमसेन’, ‘सेमसन’, ‘हरकुलिस’, ‘टारजन कम्स टू देहली’, ‘सिकंदर ए आजम’, ‘रुस्तम ए हिंद’, ‘राका’, ‘बॉक्सर’, ‘डाकू मंगल सिंह’ में दारा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की। इनके साथ मुमताज ने 16 फिल्में की, जिनमें से 12 फिल्में सुपरहिट हुईं।

अपने दौर की सबसे मंहगी फीस लेने वाली अदाकारा

1963 से 1968 के बीच मुमताज ने कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया था लेकिन इसके बावजूद वह आने वाले सालों में अपने दौर में बॉलीवुड की सबसे महंगी अदाकारा बनी। उस समय मुमताज को एक फिल्म के लिए ढाई लाख रुपए मिलने लगे थे।

राजेश खन्ना के साथ ज्यादातर फिल्में हुईं सुपरहिट

राजेश खन्ना के साथ की फिल्में ज्यादा हिट रहीं।

मुमताज ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में 115 फिल्में की, जिनमें से 15 फिल्में उन्होंने राजेश खन्ना के साथ की और 12 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। आज भी इनके फैंस इन्हें फिल्म ‘रोटी’, ‘दुश्मन’, ‘सच्चा झूठा’, ‘प्रेम कहानी’, ‘आप की कसम’, ‘बंधन’ और ‘दो रास्ते’ में निभाई गए किरदारों से याद रखते हैं।

ये भी पढ़ें : जब मनोज कुमार ने हेमामालिनी को कराया था पूरे दिन इंतज़ार

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.