शाम छह बजे तक लगाए चार करोड़ पौधे: मुख्यमंत्री

Swati ShuklaSwati Shukla   11 July 2016 5:30 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शाम छह बजे तक लगाए चार करोड़ पौधे: मुख्यमंत्रीगाँव कनेक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पांच करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ के कुकरैल और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में पौधे लगाकर इस अभियान की शुरूआत की। शाम छह बजे तक चार करोड़ पौधे लग चुके थे। लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई जगह रात में भी पौधे लगाए जाएंगे।

ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी अभियान के तहत 24 घंटे में पांच करोड़ पौधे लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। कुकरैल पिकनिक स्पॉट में पचास हजार पेड़ लगाए गए। सरकार ने पूरे प्रदेश में 6166 जगहों का चयन किया जहां पर पौधे लगाए गए। इस अभियान के 900 सौ नर्सरी में सात करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। प्रदेश भर में तकरीबन दस लाख लोग पौधरोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में भी तीन हजार स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कन्नौज की सांसद डिप्पल यादव के साथ मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग पर पेड़ लगाया।

कुकरैल में बरगद समेत 10 पेड़ लगाकर अभियान का आगाज़ करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पहले हर खेत की मेड़ पर कम से कम दो पेड़ हुआ करते थे। आजादी के बाद से काफी पेड़ कम हुए हैं। पेड़ कम होने प्रदूषण बढ़ा है, जिससे बीमारियां भी बढ़ी हैं। इस दौरान उन्होंने इस अभियान में जुड़ने के लिए जनता को बधाई तो दी ही साथ ही लोगों से बड़े पौधे 10-12 फीट ऊंचे पौधे लगाएं क्योंकि ये मरते कम हैं। कुकरैल में सपा सरकार के मंत्री अहमद हसन व रविदास मेहरोत्रा समेत कृषि उ‌त्पादन आक्युत प्रवीर कुमार तथा वन विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय इस बारे में लगातार ट्वीट कर रहा है, जिसके मुताबिक शाम छह बजे तक प्रदेश में चार करोड़ पौधे लगाए गए। इस अभियान को सफल बनाने और रोपण के लिए वन विभाग शिक्षण संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, सैन्य व अर्ध सैनिक बलों, एनसीसी कै डेट्स आदि लोगो ने हिस्सा लिया। कुकरैल में बहुत से बच्चों ने पौधरोपण किया। लखनऊ के साथ सभी जिलों में जिलाधिकारी, समेत दूसरे तमाम अधिकारियों ने पौधे लगाए। ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के मिशन निदेशक प्रशांत शर्मा ने बताया कई इलाकों में रात में भी पौधे लगाए जाएंगे।

एक कमरे में बैठकर पांच करोड़ पौधों पर होगा कंट्रोल और कमांड

प्रदेश भर में होने वाले पौधरोपण की निगरानी के लिए लखनऊ स्थित वन मुख्यालय में कमांड व कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस मिशन के निदेशक प्रशांत शर्मा ने बताया, ''प्लांटेशन मैनेजमेंट एंड मॉनीटरिंग सिस्टम के जरिये कंप्यूटर की एक क्लिक पर यह जाना जा सकेगा कि किस समय प्रदेश के किस रोपण स्थल पर कितने पौधे रोपे जा चुके हैं। इससे नियमित अंतराल पर पौधरोपण की वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल हो सकेगी।''

ऑनलाइन होगी निगरानी

पौधरोपण की ऑनलाइन निगरानी के लिए एक सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप भी विकसित किया गया है। इसके जरिये हर रोपण स्थल और सभी विभागीय नर्सरी के बारे में विस्तृत सूचना विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक उमेंद्र शर्मा ने बताया, ''टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट के माध्यम से रोपण के लिए खोदे गए गड्ढों का सत्यापन और थर्ड पार्टी मॉनीटरिंग करायी जा रही है। जहां भी पौधारोपण किया गया उस क्षेत्रों की जीपीएस लोकेशन आधारित पाँलीगाँन के माध्यम से रोपण क्षेत्रों का विस्तृत विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। पौधरोपण की वास्तविकता और स्थिती का आंकलन करने के लिए रोपण स्थलों की पौधेरोपण से पहले और बाद की फोटो भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.