कुछ खास हैं इन डॉक्टर्स के डांस स्टेप्स, आप भी देखें सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो
Anusha Mishra 23 Aug 2017 2:38 PM GMT

लखनऊ। ज़्यादातर डॉक्टरों की ज़िंदगी बहुत व्यस्त होती है। लंबी शिफ्टस में ड्यूटी करने के साथ ही गंभीर मरीज़ों का इलाज़ करना तक न जाने कितने काम होते हैं डॉक्टरों के जिम्मे। इस सब के बीच उन्हें वक्त ही नहीं मिलता कि वे भी कुछ मस्ती कर सकें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे अपना खली समय कैसे बिताते हैं?
वैसे हम आपको बता दें कि हमारी और आपकी ही तरह कुछ डॉक्टर्स भी ऐसे हैं जो गाने गाकर और डांस करके अपना टाइम पास करते हैं। हो सकता है कि आपको मेरी बात पर भरोसा न हो लेकिन ये वीडियो तो यही कहता है।
यह भी पढ़ें : पढ़िए, आग में झुलसी इस विदेशी महिला की कहानी, जो दूसरों की मदद करने आई है भारत
इस समय इंटरनेट पर एक ग्रुप में डांस करते हुए डॉक्टर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो डॉक्टरों की एक अलग साइड देखने को मिल रही है। वीडियो में इंडोनेशिया के कुछ डॉक्टर्स एक मस्ती भरे गाने में डांस करते नज़र आ रहे हैं। हालांकि इनके चेहरे मास्क और धूप के चश्मे से ढके हुए हैं लेकिन ये डॉक्टर्स पूरी आनंद के साथ डांस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : महिलाओं को चाहिए पितृसत्ता से अाज़ादी, पुरुष भी दे रहे खुलकर साथ
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। अगर आप ध्यान से इस वीडियो को देखेंगे तो पाएंगे कि ये डांस सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं किया गया है बल्कि इसमें एक महत्वपूर्ण मैसेज भी है। हरे कपड़े पहने हुए ये डॉक्टर्स बता रहे हैं कि हमें किस तरह से अपने हाथ धोने चाहिए। फेसबुक पर इस वीडियो को एक फेमस ग्रुप डॉक्टर नॉलेज में शेयर किया गया है और यहां से ये वीडियो वायरल हो गया है। 'हैंडवॉश डांस' के टाइटल वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। ख़बर लिखे जाने तक इस वीडियो के 20 लाख से ज़्यादा व्यूज हो चुके थे।
More Stories