गांव कनेक्शन फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में फैजुल्लागंज की कई महिलाएं मिलीं एनीमिया पीड़ित
Darakhshan Quadir Siddiqui 6 Feb 2017 9:58 PM GMT
लखनऊ। हर साल स्वास्थ्य विभाग करोड़ों रुपये महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोलियों पर खर्च करता है। इसके बावजूद महिलाओं में बढ़ता एनीमिया थमने का नाम नही ले रहा है।
गाँव कनेक्शन स्वयं प्रोजेक्ट के तहत फैजुल्लागंज के श्याम विहार कॉलोनी में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में हर दूसरी महिला एनीमिया से पीड़ित मिली। इस हेल्थ कैम्प मे 50 महिलाओं का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जिसमें 30 महिलाएं एनिमिया से पीड़ित निकलीं।
हेल्थ कैम्प में गीता सिंह और उनकी लड़की ऋचा सिंह अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराने आईं। डॉ. रेखा सचान के मुताबिक, दोनों ही एनीमिया की मरीज हैं। गीता सिंह ने बताया कि उन्हें कभी भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिलने वाली आयरन की गोलियां नहीं मिली और न ही कभी कोई यहां बांटने आया।
महिला और बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह का कहना है कि “स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभाग के माध्यम से लालिमा अभियान शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय हेल्थ मिशन और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लालिमा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जाएंगे। इसमें महिलाओं को खानपान से संबंधी कई जानकारियां दी जाएंगी।” उन्होंने आगे बताया कि “अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का डाइट चार्ट बनाकर दिया जाएगा। लालिमा अभियान जिले भर में चलाया जाएगा। इसे लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।”
This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).
More Stories