पहले ही दिन खराब हुई लखनऊ मेट्रो, सीढ़ी से निकाला गया फंसे यात्रियों को, देखें वीडियो

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पहले ही दिन खराब हुई लखनऊ मेट्रो, सीढ़ी से निकाला गया फंसे यात्रियों को, देखें वीडियोमेट्रो खराब होने के बाद लोगों को बीच में उतारा गया।

लखनऊ। दो साल 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद जब लखनऊ मेट्रो आम लोगों के लिए पहली बार दौड़ी तो वह हांफती नजर आई। दरअसल, लखनऊ मेट्रो पहले ही दिन खराब हो गई। यह करीब एक घंटे तक आलमबाग स्टेशन पर खड़ी रही और बाद में इसे ले जाने के लिए दूसरी मेट्रो बुलानी पड़ी। इस दौरान मेट्रो में फंसे यात्रियों को सीढ़ियों से उतारा गया। करीब एक घंटे तक फंसे रहने के बाद ये लोग जब मेट्रो से बाहर आए तो उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा था।

ये भी पढ़ें:- LucknowMetro : लखनऊ में भी दौड़ने लगी मेट्रो, जानिए क्या हैं खास फीचर्स

एक घंटे तक खराब होने के कारण खड़ी रही

मंगलवार सुबह छह बजे के आसपास आम लोगों के लिए यह मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से चली। इसमें एलएमआरसी के एमडी सहित बड़े अधिकारी और मीडिया के कई लोग सफर कर रहे थे। टीपी नगर से यह चारबाग स्टेशन पर पहुंची और इसके बाद आलमबाग पहुंची। वहीं जाकर यह मेट्रो खराब हो गई। करीब एक घंटे तक वह वहां खड़ी रही।

इंजीनियर भी नहीं कर पाएं सही

इसे ठीक करने के लिए इंजिनियरों को भी बुलाया गया, लेकिन वे इसे सही नहीं कर पाए। ऐसे में खराब मेट्रो को ले जाने के लिए दूसरी मेट्रो बुलानी पड़ी। इस दौरान मेट्रो का एक ट्रैक पूरी तरह बाधित रहा। मेट्रो प्रबंधन ने बताया कि तकनीकी खामी की वजह से यह खराब हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- मुनाफे वाली खेती : भारत में पैदा होती है यह सब्जी, कीमत 30,000 रुपये किलो

इस किसान से खेती के गुर सीखने आते हैं अमेरिका से लोग

जब डकैतों के डर से महिलाएं घरों से नहीं निकलती थीं, तब ये महिला किसान 30 एकड़ की खेती खुद संभालती थी

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.