आदित्यनाथ 14 नवंबर से अयोध्या से करेंगे यूपी निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आदित्यनाथ 14 नवंबर से अयोध्या से करेंगे यूपी निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआतफोटो: एजेंसी

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के मकसद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को अयोध्या से अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह बताया।

लोकप्रियता मापने का सवाल

निकाय चुनाव को आदित्यनाथ सरकार की लोकप्रियता मापने के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव 22 नवंबर से तीन चरणों में होना है। भाजपा मार्च में उत्तर प्रदेश में जोरदार जीत के साथ सत्ता में आई थी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री राज्य में सभी 16 चुनावी नगर निकायों में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 14 नवंबर से अयोध्या में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उसी दिन उनके गोंडा और बहराइच जिलों में भी दौरा करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, बुनियादी सुविधाओं पर जोर

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.