किसान हमारी प्राथमिकता में है : योगी  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसान हमारी प्राथमिकता में है : योगी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर भारत को खुशहाल बनाना है तो उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाना होगा। भारत की खुशहाली का राज उप्र की कृषि से जुड़ी 70 प्रतिशत जनता में छुपा है।

किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आम महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कहा, "आम महोत्सव के जरिए आम का विविधतापूर्ण उत्पादन व आम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। मुझे यहां आम की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिली हैं। उप्र में बहुत से अच्छे आम हैं उनका प्रचार होना चाहिए। पूरी दुनिया में मुंबई का अल्फांसो आम मशहूर है, क्योंकि उसका प्रचार किया गया।"

ये भी पढ़ें- इंटरव्यू: केजीएमयू में डॉक्टरों से लेकर गार्ड तक का बदलेगा रवैया, वीसी ने बनाई है खास़ रणनीति

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को ऐसा प्रचार-प्रसार करना होगा, जिससे यहां का आम दुनिया में पहचान बनाए। इस महोत्सव के माध्यम से आम का विविधता पूर्ण उत्पादन व आम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। बागबान आम को एक्सपोर्ट करने के बारे में सोचें, सरकार इस दिशा में आपका साथ देगी।"

गन्ना किसानों की बात करते हुए योगी ने कहा, "उप्र का गन्ना किसान चार गुना ज्यादा गन्ना उत्पादन कर सकता है। लेकिन इसके लिए गन्ना किसान को आधुनिक तकनीकी से काम करना होगा। देश की खुशहाली का रास्ता उप्र से होकर जाता है। देश को अगर खुशहाल बनाना है तो उप्र को खुशहाल बनाना होगा और प्रदेश की खुशहाली यहां की 70 प्रतिशत कृषि आधारित जनता में छुपा है।"

ये भी पढ़ें- पशुपालक जल्द लगवा लें अपने पशुओं के गलाघोंटू का टीका

उन्होंने कहा, "किसान हमारी प्राथमिकता में है। अभी तक सरकार ने 36 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से सीधे खरीदा और भुगतान सीधे उनके खाते में भेज दिया।"

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पौधरोपण किया और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की 'आम महोत्सव 2017' पुस्तिका का भी विमोचन किया।

योगी ने कहा कि नदियों के दोनों तरफ पौधरोपण किया जाए तो नदी का पानी कभी कम नहीं होगा और इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। साथ ही सीख दी कि जब आप अपने जीवन के किसी दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो उस दिन व्यापक पैमाने पर पौधे लगाएं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.