पूरे देश में गर्मी और लू का प्रकोप, यहां तो 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तापमान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पूरे देश में गर्मी और लू का प्रकोप, यहां तो 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तापमानमध्य प्रदेश के जबलपुर में धूप से बचने का प्रसास करती युवती। (फोटो-PTI)

नई दिल्ली (भाषा)। देश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन ज्यादातर राज्यों में झुलसानेवाली गर्मी पड रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बारिश की वजह से हुई घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं आधे दर्जन लोग तूफान से घायल हो गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्म और उमस भरा मौसम बरकरार है। चूरू में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है। शहर के कुछ हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। वहीं पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर वेधशाला ने क्रमश: 42.1 डिग्री सेल्सियस, 39.1 डिग्री सेल्सियस, 39.3 डिग्री सेल्सियस और 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, पारा पहुंचेगा 47 डिग्री के पार

राजस्थान में पड़ रही भयानक गर्मी की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, कोटा 47.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी 47.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर 46.4 डिग्री सेल्सियस और जयपुर का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं।

लखनऊ में गर्मी से निजात पाने की कोशिश में बंदर।

यहां हिसार सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम अच्छा रहा और कुछ शहरों में बारिश भी हुई। बलिया में 8.4 मिमी बारिश हुई और यहां का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर में 6.6 मिमी बारिश, वाराणसी में 5.2 मिमी और झांसी में 2 मिमी बारिश हुई। ओडिशा में भी बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है। राज्य की चार जगहों पर ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से आगे गया है। कर्नाटक, केरल और तटीय राज्य आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश हुई।

वहीं भोपाल में रहने वालीं अनुलता राज नायर ने बताया भोपाल में भी गर्मी से बुरा हाल है। लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। बढ़ता तापमान मुश्किलें पैदा कर रहा है।

ये भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम में नंबर कम आए तो बच्चों को डांटे नहीं, इनकी कहानियां सुनाएं, सफलता कदम चूमेगी

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.