सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मुलायम, शिवपाल का नाम नदारद

Kushal MishraKushal Mishra   16 Oct 2017 10:13 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मुलायम, शिवपाल का नाम नदारदपार्टी के सदस्यों से मिलते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

लखनऊ। आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपनी 55 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव का नाम शामिल नहीं है।

ये हुए शामिल

सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा जारी सूची के मुताबिक, किरणमय नन्दा को उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में आजम खां, नरेश अग्रवाल और हाल में बसपा छोड़कर सपा में आए इंद्रजीत सरोज समेत 10 महासचिव, संजय सेठ कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, कमाल अख्तर और अभिषेक मिश्र समेत 10 सचिव, जया बच्चन, अहमद हसन और रामगोविन्द चौधरी समेत 25 सदस्य व छह विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता

कार्यकारिणी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। अब पार्टी में पदाधिकारी के रूप में उनके स्थान को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी संस्थापक मुलायम अब दल के सर्वोच्च रहनुमा नहीं रहे, सपा के नवमनोनीत राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के मुख्य प्रान्तीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा, "इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन इतना जरूर है कि सपा के संविधान में इस पद का कोई प्रावधान नहीं है।"

उस वक्त से लोगों की नजरें लगी थी

बता दें कि बीती पांच अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को एक बार फिर सपा अध्यक्ष चुना गया था। उस वक्त उन्हें अपनी कार्यकारिणी चुनने का अख्तियार दे दिया गया था। उस वक्त से लोगों की नजरें इसी बात पर लगी थीं कि क्या मुलायम अब पार्टी के सर्वोच्च रहनुमा बने रहेंगे। उन्हें यह खिताब बीती एक जनवरी को पहली बार अखिलेश के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाग लेगी सपा

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाग लेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव मैदान में अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। कांगड़ा सहित अन्य जनपदों में पार्टी के प्रभारी पहुंच गए हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में 16 अक्टूबर 2017 से नामांकन प्रारम्भ हो गए हैं। 23 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है। वहां मतदान 9 नवम्बर 2017 को होगा। समाजवादी पार्टी इन चुनावों में प्रभावशाली ढंग से भाग लेगी।

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.