हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन  

Swati ShuklaSwati Shukla   21 Jun 2017 12:32 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन  राजधानी में 23 जून से 2 जुलाई तक अलग-अलग ज्वैलरी, साड़ी व जूट के समानों की सामान की प्रदर्शनी लगेगी।

लखनऊ। समय के साथ बदलते परिवेश में फैशन का ट्रेंड भी बदल रहा है। अब लोग कीमती ज्वैलरी न पहन कर हैंडीक्राफ्ट आभूषणों को पहनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये सस्ते होने के साथ ही काफी सुंदर भी होते हैं। ऐसी ज्वैलरी पसंद करने वालों के लिए लखनऊ में जल्द एक प्रदर्शऩी लगने जा रही है।

कंगन

राजधानी लखनऊ में 23 जून से 2 जुलाई तक अलग-अलग ज्वैलरी, साड़ी व जूट के समानों की सामान की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें टाई एण्ड डाई, बनारसी राजस्थानी साड़ी, क्राफ्ट के सामान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी गोमती नगर स्थित विभूतिखंड वन अवध सेंटर मॉल में प्रदर्शनी लगेगी। इसबार गाँव कनेक्शन भी इस प्रदर्शनी में शामिल हो रहा है।

लाओनी संस्था की संचालिका स्वाती सिन्हा बताती हैं, "इस प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य हेंडीक्राफ्ट को प्रमोट करना चाहते हैं। साथ ही गाँवों को भी को उजागर करना चाहते हैं। ये सब समान कहीं न कहीं गाँव में बनाया जाते हैं। इस प्रदर्शनी में बनारसी साड़ियां, ज्वैलरी, कंगन और अलग-अलग तरीके के स्टॉल लगाए जायेंगे।’

यहां पर राजस्थानी, पेपर ज्वैलरी, मोती की बनी ज्वैलरी, नग, कुदंन, मेकरम, रेशम और टेराकोटा की खा़स ज्वैलरी उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही एंटीक ज्वैलरी के साथ स्टोन के भी लेटेस्ट कलेक्शन देखने को मिलेंगे।

प्रदर्शनी में मिलेंगे कान के झुमके।

महिलाओं से संबन्धित सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.