मिर्जापुर में टूटी मिली राजीव गांधी की प्रतिमा, आक्रोश

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मिर्जापुर में टूटी मिली  राजीव गांधी की प्रतिमा, आक्रोशमिर्जापुर में राजीव गांधी की खंडित प्रतिमा दिखाते कार्यकर्ता।

मिर्जापुर/लखनऊ (भाषा)। रेलवे स्टेशन के पास स्थित आवास विकास कालोनी के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद कांग्रेस में रोष है। पार्टी ने घटना के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर आशीष तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सुबह पार्क में बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। उस दौरान किसी व्यक्ति ने मूर्ति के क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना नहीं दी। पार्क मे लगे ट्यूबवेल पर दिन की शिफ्ट के कर्मचारी के आने के बाद लोगों को घटना की जानकारी मिली।

ये भी पढ़े - कांग्रेस की बुकलेट में कश्मीर बना भारत अधिकृत कश्मीर, भाजपा ने घेरा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को खंडित किया जाना एक घृणित कृत्य है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करते हुए मांग करती है कि यह अपराध करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस घटना के विरोध में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। वह सोमवार को खुद मिर्जापुर जाएंगे।

राज बब्बर ने कहा कि मिर्जापुर में राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित करके उसके पास लिखा गया है कि ‘‘हमारी सरकार आ गई है, इसे पाकिस्तान भेज दिया गया है।'' बाद में मूर्ति का सिर पास के एक नाले से बरामद किया गया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद खासकर पूर्वांचल में उन्मादी तत्वों के हौसले बुलंद हैं। सड़कों पर उन्माद, गुरुर और जीत का नशा दिखने लगा है। यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है।

ये भी पढ़े - गोहत्या के दोषियों का मुंह काला कर उन्हें 25 जूते मारने वाले को दूंगा इनाम: कांग्रेस सचिव

दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने बताया कि पार्क में ही नगरपालिका का ट्यूबवेल स्थापित है। हालांकि पार्क में किसी गार्ड की नियुक्ति नहीं की गई है, लेकिन ट्यूबवेल पर एक व्यक्ति रहता है, जो शनिवार से ड्यूटी से गायब था। उन्होंने बताया कि शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आ रहे हैं और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

इस बीच घटना से नाराज कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग की है कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.