कांग्रेस की बुकलेट में कश्मीर बना भारत अधिकृत कश्मीर, भाजपा ने घेरा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस की बुकलेट में कश्मीर बना भारत अधिकृत कश्मीर, भाजपा ने घेराकांग्रेस का बुकलेट।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर समस्या को पैदा करने वाली कांग्रेस पार्टी को यह साफ करना चाहिए कि वो भारत के साथ है या पाकिस्तान साथ। यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्यों कि शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने अपनी तरफ से जारी की गई बुकलेट में कश्मीर को “भारत अधिग्रहित कश्मीर” कहा है।

ये भी पढ़ें- टिश्यू कल्चर अपनाकर केला उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनेगा यूपी

यह बेहद आपत्तिजनक है और यह साबित करता है कि जब भारत की सेना पाक परस्त आंतकवादियों का बहादुरी से सफाया कर रही है तब कांग्रेस पार्टी भारत के अभिन्न अंग कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने को भी तैयार नहीं है। हालाकि यह पहली बार नहीं इससे पहले भी कांग्रेस के नेता मणि शंकर अय्यर पाकिस्तान में जाकर भारत भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मदद मांग चुके हैं। यह साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी देश के साथ नहीं है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज प्रेसवार्ता कर राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंच शीर्षक से एक बुकलेट जारी की है इस बुकलेट के पेज नम्बर 12 पर जो नक्शा बनाया गया है उसमें कश्मीर को इंडियन ऑक्यूपाइड कश्मीर बताया गया है। इससे साफ होता है कि पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी की भाषा एक जैसी है। त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और कांग्रेस पार्टी को अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए पूरे देश से मांफी मांगनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी।

त्रिपाठी ने कहा कि देश जानता है कि कश्मीर समस्या के लिए कौन सी पार्टी और कौन से नेता जिम्मेदार रहे है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में देश न सिर्फ मजबूत हुआ है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महाशक्ति बनने की तरफ बढ़ रहा है। कश्मीर में सेना का भी मनोबल बढ़ा हुआ है और हमारे बहादुर सैनिकों ने आतंकवादियों और आतंकवाद को सरपरस्ती देने वाले पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है। इसका नतीजा यह हुआ है कि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गुहार लगानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें- CBSE बोर्ड ने जारी किये दसवीं के नतीजे, यहां देखें रिजल्ट

प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर का आतंकवाद और पाकिस्तान से सीमा विवाद कांग्रेस की देन है। करीब छह दशकों तक हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस पार्टी जब कश्मीर समस्या और आतंकवाद पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सर्टिफिकेट देती है तो हर किसी को हैरानी होती है। देश के लोग देख रहे है कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा हुआ है और इसके परिणाम स्वरूप पिछले कुछ दिनों में हमारी बहादुर सेना ने कई खूंखार आतंकवादियों को उनके गढ़ में ही मार गिराया है। अकेले 27 मई की रात ही सेना 24 घंटों में 11 खतरनाक आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इतना ही नहीं आतंकवादियों के पोस्टर ब्वाय रहे बुरहान और उसके करीबी साथी सबजार को भी भारतीय सेना ने बहादुरी से मुठभेंड़ में मार गिराया। ऐसे वक्त में देश और देश की बहादुर सेना के साथ

ये भी पढ़ें- यूपी में अब मुफ्त मिलेगी निमोनिया की वैक्सीन

त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर में नौजवानों को आतंकवाद की तरफ ढकेल रहे बुरहान और सब्जार के 9 साथियों को भी भारतीय सेना मुठभेंड में ढेर कर चुकी हैं। जबकि उसके एक साथी तारिक ने सेना के आगे आत्मसमपर्ण कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की बड़ी सफलता ही है कि कश्मीर की घाटी से अब नौजवान भारतीय प्रशासनिक सेवाओं आने लगे हैं। इस बार के ही सिविल सर्विस परीक्षा के नतीजों में जम्मू कश्मीर से 14 नौजवानों का चयन हुआ है और यह इस बात का सबूत है कि किस तरह घाटी के नौजवानों का भरोसा लोकतंत्र के लिए बढ़ा है।

भारत के लिए इससे बेहतर शुभ संकेत क्या हो सकता है। पूर्व की सरकारों ने अगर इसी ईमानदारी और जज्बे से प्रयास किये होते तो आतंकवादियों के मददगार पाकिस्तान का मनोबल नहीं बढ़ा होता। ऐसे में नकारात्मक राजनीति करने वाली और देश के लोगों की नजरों में बेनकाब हो चुकी कांग्रेस पार्टी हताशा में है और इसीलिए कश्मीर को भारत अधिग्रहित कश्मीर बताने का पाप कर रही है।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.