उप्र : बदमाशों ने लड़कियों को छेड़ा, एक गिरफ्तार, 13 फरार 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उप्र : बदमाशों ने लड़कियों को छेड़ा, एक गिरफ्तार, 13 फरार छेड़खानी। प्रतीकात्मक फोटो

रामपुर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रविवार को सरेआम लड़कियों के साथ छेड़खानी करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो को देखते ही कार्रवाई शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 13 आरोपी अभी भी फरार हैं।

ये भी पढ़ें : केरल में छह महीनों में बलात्कार के 910 मामले आए सामने

रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में कुछ मनचलों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। मनचले यहीं नहीं रुके। इन बदमाशों ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ये भी पढ़ें : बहन से छेड़खानी का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की दो हत्याएं

पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत का इंतजार नहीं किया और मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर मनचलों की पहचान कर मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 13 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तालाशी की जा रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.