नितीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस में कोई दूसरा चाहे तो भी अध्यक्ष नहीं बन सकता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नितीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस में कोई दूसरा चाहे तो भी अध्यक्ष नहीं बन सकतानीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार।

पटना (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर कहा कि कांग्रेस में यही सिद्धांत है।

उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई दूसरा चाहे तो भी अध्यक्ष नहीं बन सकता। राहुल बिना अध्यक्ष के भी आज पार्टी के सर्वेसर्वा हैं। यह सब कहकर नीतीश ने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है।

ये भी पढ़ें- त्योहारों और नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने दिये सख्त सुरक्षा के निर्देश

पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नीतीश ने कहा कि सभी पार्टियां चुनाव में जाने से पूर्व तैयारी करने के लिए स्वतंत्र हैं। वर्ष 2019 में जनता फैसला करेगी। राहुल अगर अध्यक्ष बनते हैं, तो यह अच्छी बात है। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिए जाने के एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह मांग काफी पुरानी है। संसद में भी हम इसे उठाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ताजमहल भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा : भाजपा विधायक

उन्होंने कहा, "इस बारे में अब केंद्र सरकार को फैसला लेना है। केंद्र सरकार चाहे तो पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे या नहीं दें, यह उनके हाथ में है।" नीतीश कुमार ने उच्च शिक्षा का संचालन राज्य सरकार के हाथों में देने की वकालत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों के लिए राज्य सरकार ज्यादा हस्तक्षेप नहीं कर सकती, उसके अपने दायरे हैं।'' उन्होंने कहा, "उच्च शिक्षा में राज्यों के पास सीमित अधिकार हैं। इसे बदलने की जरूरत है और केंद्र सरकार को इस विषय में राज्य सरकार की क्षमता निर्धारित करना चाहिए।"

जल्द की जाएगी शिक्षकों की नियुक्ति

नितीश कुमार ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल ही है। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र विलंब से चलने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सत्र पीछे होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नीतीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा को बेहतर करने की जरूरत है और यह सबको मिलकर करना होगा।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने उठाया गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत का मामला : योगी के इस्तीफे की मांग की

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.