त्योहारों और नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने दिये सख्त सुरक्षा के निर्देश

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
त्योहारों और नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने दिये सख्त सुरक्षा के निर्देशयोगी आदित्यनाथ।

लखनऊ (भाषा)। मुख्यमंत्री ने दीपावली व छठ पर्व तथा आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सतर्कता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इनसे सम्बन्धित तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जायें।

इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों, अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर एवं जनशिकायतों के निस्तारण में कोताही बरते जाने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों की जवाबदेही तय होने की बात कही।

ये भी पढ़ें- ताजमहल भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा : भाजपा विधायक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल रात यहां अपने सरकारी आवास पर कानून व्यवस्था तथा दीपावली व छठ पर्व की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों को सम्बोधित करते हुये कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने उठाया गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत का मामला : योगी के इस्तीफे की मांग की

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अभी से प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित है। संवेदनशील मतदेय स्थलों को चिन्हित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में निर्वाचन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने त्योहारों और नगर निकाय चुनावों को देखते हुये हर स्तर पर सुरक्षा प्रबन्ध चाक-चौबन्द रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- गांधी की हत्या से सबसे ज्यादा कांग्रेस को फायदा : उमा भारती

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश में अवैध रुप से रह रहे घुसपैठियों, विशेषकर बांग्लादेशी नागरिकों का चिन्हीकरण किया जाए और उनके क्रिया-कलापों के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवैध विदेशी घुसपैठिये कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं।

ये भी पढ़ें- नानाजी देशमुख: 60 साल की उम्र में छोड़ दी थी कुर्सी, सत्ता के लिए लड़ रहे नेताओं के लिए उदाहरण

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.