मंदसौर जाने की कोशिश में हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, मोदी और शिवराज पर भड़के

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मंदसौर जाने की कोशिश में हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, मोदी और शिवराज पर भड़केहिरासत में लिए गए राहुल गांधी।

नया गांव (भाषा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज उनके समर्थकों सहित मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के दौरान हिरासत में ले लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजस्थान कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट और मध्यप्रदेश के विधायक जयवर्धन सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। इन्हें एक सीमेंट कंपनी के गेस्टहाउस ले जाया गया है।

इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अमीर लोगों के कर्ज माफ कर सकते हैं लेकिन किसानों के लिए ऐसा नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश हिंसा: सोशल मीडिया में कोई किसान तो कोई पुलिस को बता रहा जिम्मेदार, देखिए दिल दहला देने वाले वीडियो

राहुल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी थे। राहुल ने राज्य में प्रवेश करने से उन्हें रोकने के लिए किए गए व्यापक पुलिस प्रबंधों को धता बताया। जब राहुल एवं उनके साथ मौजूद लोग नीमच के नया गांव से मंदसौर की ओर बढे तो ‘जय जवान जय किसान' और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे सुने जा सकते थे। मंदसौर किसान आंदोलन का केंद्र बन गया है जहां मंगलवार को पांच किसानों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें : मंदसौर पर महाभारत: किसान आंदोलन के बहाने एक-दूसरे को घेरने में जुटे नेता

जब राहुल आगे बढ़ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान नाटकीय स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जब उन्हें पीछे करने की कोशिश की तो वह एक खेत में घुस गए और उन्हें हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश : और उग्र हुआ किसान आंदोलन, पढ़िए पूरा अपडेट

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.