जन्मदिन विशेष: टेलीवीजन की सीरियल क्वीन एकता कपूर किससे करती हैं प्यार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जन्मदिन विशेष: टेलीवीजन की सीरियल क्वीन एकता कपूर किससे करती हैं प्यारएकता कपूर। साभार- इंटरनेट

लखनऊ। क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कहानी घर-घर की, कसौटी जिंदगी की, कसम से, कुटुंब, प्यार की ये एक कहानी, पवित्र रिश्ता, कितनी मोहब्बत है, बड़े अच्छे लगते हैं, मेरी आशिकी तुमसे ही, कभी सौतन कभी सहेली जैसे सीरियल बनाने वाली छोटे परदे की सीरियल क्वीन यानी एकता कपूर का आज जन्मदिन है। एकता का जन्म 7 जून, 1975 को मुंबई में हुआ था।

एकता कपूर का 'प्यार’

एकता कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई बांबे स्कॉटिश स्कूल, माहिम से की है। इसके बाद काॅलेज की पढ़ाई उन्होंने मीठीबाई काॅलेज से की। गौरतलब है कि एकता कपूर ने शादी नहीं की है। लेकिन, प्यार करना उन्हें खूब आता है। चौंकिए मत! हम बता दें कि एकता चॉकलेट ही नहीं बल्कि एनिमल लवर भी हैं। एकता सबसे ज्यादा अपनी मां शोभा कपूर से प्यार करती हैं। मां शोभा उनकी बिज़नेस पार्टनर भी हैं। यही नहीं एकता को अध्यात्म और न्यूमरोलॉजी से भी गहरा लगाव है।

टीवी निर्माता के रूप में शुरू किया करियर

एकता ने वर्ष 2000 में टीवी निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया था और उनका पहला धारावाहिक क्योंकि सांस भी कभी बहू थी था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। इसके बाद एकता ने कई हिट धारावाहिक दिए।

कई मिल चुके हैं सम्मान

आज भारत में एकता कपूर का सबसे सफल लोगों में नाम लिया जाता है। वे महिलाओं के लिए कई NGO भी चलवाती हैं, और कई चैरिटी से भी जुड़ी हैं। उन्होंने स्क्रीप्ट राइटिंग भी की है। एशिया वीक मैगज़ीन में ‘एशिया के सर्वाधिक शक्तिशाली कम्युनिकेटर्स’ के रूप में चुना गया था।

ये भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में दिखेंगे अनुपम खेर, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

एकता का अपना प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम ‘बालाजी टेलीफिल्मस’ है। जिसमें वे अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्मस की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। उन्हें साल 2012 में एशिया के सोशल इंपावरमेंट अवार्ड-फ्रीडम थ्रु एजुकेशन से सम्मानित किया जा चुका है।

फिल्मों में भी आजमाया भाग्य

एकता कपूर ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में साल 2001 में आई फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ से कदम रखा. इसके बाद उन्होंने साल 2003 और 2004 में ‘कुछ तो है’ और सुपरनैचुरल थीम पर आधारित ‘कृष्णा कॉटेज’ बनाई। जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। उन फिल्मों के बाद उनके प्रोडक्शन हाउस में ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘शूट ऑउट एट लोखंडवाला’, ‘लव सेक्स और धोखा’ और ‘रागिनी एमएमएस’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी सफल फिल्में बनी।

कइयों के साथ शादी के लिए जोड़ा गया था नाम

41 साल की उम्र के बाद भी एकता कपूर ने अब तक शादी नहीं की। उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाया। हालांकि उनका नाम करन जौहर के साथ कई बार जोड़ा गया, उसके बाद पंजाबी लडके तैमुर बाजवा के साथ जोड़ा गया लेकिन एकता सारी खबर को ग़लत बताया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.