जानिए क्या है गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार, जिसमें भारतीय मूल के अंसारी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

vineet bajpaivineet bajpai   8 Jan 2018 3:28 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जानिए क्या है गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार, जिसमें भारतीय मूल के अंसारी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेताअभिनेता अज़ीज़ अंसारी

कोलंबिया के साउथ केरोलिना में रहने वाले भारतीय मूल के अभिनेता अज़ीज़ अंसारी को म्यूजिकलाकॉमेडी श्रेणी में टेलीविजन सीरिज द मास्टर ऑफ नन में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अंसारी का यह पहला गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार है। अंसारी इसी शो के लिए इसी श्रेणी में वर्ष 2016 में भी नामित हुए थे लेकिन उस समय वह पुरस्कार जीत पाने में असफल रहे थे।

भारतीय मूल के अभिनेता अज़ीज़ अंसारी।

अपको बतां दें कि हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी 1944 को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था।

ये भी पढ़ें- गोल्डन ग्लोब्स में भारतीय मूल के अंसारी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को 90 अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से।

ये भी पढ़ें- बढ़ते आधुनिकीकरण से गुम हुआ अलाव पर कहानियों का दौर 

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.