यूपी : कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 13.72 लाख 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी : कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 13.72 लाख बाढ़ 

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को 13.72 लाख रुपये का दान दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद करने के आग्रह के बाद कोऑपरेटिव बैंक के अफसर-कर्मचारी आगे आए हैं।

ये भी पढ़ें-यूपी : बहराइच में कागज़ी खानापूर्ति में सिमट कर रह गया ग्रामीण स्वच्छता अभियान

बैंक द्वारा अपने कर्मचारियों और अधिकारियों का एक दिन का वेतन बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए दान करने के निर्णय के बाद यह निधि एकत्र हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ से सैकड़ों गांवों तबाह हो गए हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए हर संभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा कर लोगों और संगठनों को मदद का हाथ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

ये भी पढ़ें-
पहले ही दिन खराब हुई लखनऊ मेट्रो, सीढ़ी से निकाला गया फंसे यात्रियों को, देखें वीडियो

बाढ़ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित किया है, जिनमें गोरखपुर, महाराजगंज, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और बलरामपुर शामिल हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.