चुनावी परिणाम उनके लिए सबक, जो राजनीतिक शिष्टाचार भूल गए हैं: योगी 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चुनावी परिणाम उनके लिए सबक, जो राजनीतिक शिष्टाचार भूल गए हैं: योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फोटो साभार: इंटरनेट

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम उन लोगों के लिए सबक है, जो राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुके हैं और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अब मोदी का नेतृत्व स्वीकार करना होगा

योगी ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, “गुजरात और हिमाचल प्रदेश के परिणाम उनके लिए सबक है, जो राजनीतिक शिष्टाचार भूल गये हैं और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रश्नचिहन लगाने वालों को अब उनका नेतृत्व स्वीकार करना होगा।“

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ली राहुल गांधी की चुटकी, कहा- सिर मुंडाते ही ओले पड़ गये

यह मोदी जी की नीतियों की विजय है

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से हम मोदी जी और अमित शाह जी को बधाई देते हैं। यह आर्थिक सुधारों की विजय है। मोदी के नेतृत्व ने देश को आर्थिक रूप से स्थापित किया है। जिन्होंने गुजरात मॉडल पर सवाल उठाये थे, उन्हें अब परिणाम देखना चाहिए। यह मोदी जी की नीतियों की विजय है।“

यह भी पढ़ें: अब 19 राज्यों में बीजेपी का परचम

राहुल ने नफरत पैदा करने वाली सोच को उजागर किया

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन वह वहां हार गयी। भाजपा कांग्रेस के और कई गढ़ जीतेगी। जनेऊ दिखाकर राहुल गांधी ने अपनी जातिवादी, विभाजनकारी और नफरत पैदा करने वाली सोच को उजागर किया है।“ उत्तर प्रदेश के बारे में योगी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीटों पर विजय हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें: गुजरात का सियासी इतिहास: लगातार 14 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा का शासन

               

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.