किसानों का हर दर्द दूर किया जायेगा : योगी आदित्यनाथ 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसानों का हर दर्द दूर किया जायेगा : योगी आदित्यनाथ मेरठ में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, किसानों का हर दर्द दूर किया जाएगा। गन्ना किसानों का 30 जनवरी तक पूरा भुगतान कराया जाएगा। 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान किसानों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, आलू किसानों की समस्या पर सरकार चिंतित है। आलू का भाव 487 रुपये प्रति कुंटल घोषित किया गया है। इसमें और बढ़ोत्तरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बेटियों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर कहा कि दुर्योधन और दुशासन को वहीं भेज देना चाहिए जहां उनकी जगह है। उन्होंने कहा कि मां-बेटी, बहन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आलू किसानों की समस्या पर सरकार चिंतित

आलू के कम रेट मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार देर रात को राजभवन, सीएम आवास, विधानसभा के बाहर आलू फेंककर योगी सरकार का विरोध जताया है। सुबह सड़कों पर आलू मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और नगर निगम के अफसर अपनी इज्जत बचाने के लिए आलू उठाते दिखे। वहीं शनिवार दोपहर को मेरठ पहुंचे सीएम ने आलू किसानों की समस्या चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, आलू किसानों की समस्या से हम पूरी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा आलू का भाव 487 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित है।जल्द ही इसे बढाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- ड्यूटी पर जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को 40 लाख की सहायता

14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान किसानों तक पहुंचेगा

सरकार किसान और नौजवानों को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की केाशिश कर रही है। पहले की सरकारों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। चीनी मिलों को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने चीनी मिलों की हालत सुधारी है। किसानों का हर दर्द दूर किया जाएगा। गन्ना किसानों का 30 जनवरी तक पूरा भुगतान कराया जाएगा। 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान किसानों तक पहुंचेगा। मोहउद्दीनपुर मिल की क्षमता वृद्धि से किसानों को बहुत लाभ होगा। आसपास के इलाकों को बिजली मिलेगी। पूर्ववर्ती सरकारों में पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों को नलकूप के कनेक्शन नहीं मिलते थे। भाजपा सरकार ने कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- सरकार का प्लान : यूपी के किसानों को घाटे से बचाने के लिए इकट्ठा किया जाएगा फंड

बिजली के मामले में कोई भेदभाव नहीं

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को पर्याप्त बिजली दिये जाने का दावा करते हुए कहा, बिजली के मामले में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। बिजली वितरण की नई नीति लागू की गई है। लाइन लॉस कम होगा तो बिजली आपूर्ति और बढाएंगे। योगी ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित की बात कही है। किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस में डेढ लाख पदों पर भर्ती की तैयारी है। 1.38 लाख शिक्षकों की भर्ती के साथ साथ चार लाख नौकरी देने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश में ढाई लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा, इससे करीब 15 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के की जाएंगी। यदि किसी भी स्तर पर भर्तियों में भ्रष्टाचार सामने आया तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को अपराध से निपटने की पूर्ण स्वतंत्रता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस को अपराध से निपटने की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है, अब बहन बेटियों के साथ घटनाएं नहीं होनी चाहिए। बेटियों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर उन्होंने कहा, दुर्योधन और दुशासन को वहीं भेज देना चाहिए जहां उनकी जगह है।

यह भी पढ़ें : विरोध का अनूठा तरीका : किसानों ने लखनऊ की सड़कों पर फैलाया आलू

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.