बारिश से आई धान रोपाई में आई तेज़ी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बारिश से आई धान रोपाई में आई तेज़ीखेतों में धान रोपाई करती महिलाएं

गोंडा। जिले के बभनाजोत विकास खंड के निपनियां गाँव में बरसात के साथ धान की रोपाई कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही धान बुवाई में पीछे रह गए किसानों ने भी धान की नर्सरी तैयार करना शुरू कर दिया है। उधर बरसात में गन्ना किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं।

बारिस होते ही निपनिया गाँव में धान की रोपाई करने के लिए महिलाएं खेतों में पहुंच गई। गाँव के किसान विजय सिंह (40वर्ष) बताते हैं,“ बसरात होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। यह सही वक्त है धान की रोपाई का और बरसात ने यह काम आसान कर दिया है।”

ये भी पढ़ें - प्री मानसून बारिश शुरू, कृषि वैज्ञानिकों ने धान की रोपाई के लिए बताया फायदेमंद

इसी गाँव के किसान दिनेश (25वर्ष) का कहना है,“ इस बार किसानों का मानसून साथ दे रहा है, जिससे धान के साथ-साथ गन्ने की पैदावार अच्छी होगी।”

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में घट सकती है धान की खेती

जिले में पिछले दिनों हुई बारिश को किसानों के लिए उपयोगी मानते हुए जिला उपनिदेशक डा. मुकुल तिवारी ने बताया,“ किसान धान की रोपाई शुरू कर दिए हैं। वहीं आधा से ज्यादा किसान धान की नर्सरी डाल रहे हैं,जो 15 जुलाई से रोपाई शुरू कर देंगे।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहांक्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.