शिवपाल सिंह यादव का फिर नया नारा, ट्विटर वॉल का रंग भी बदला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शिवपाल सिंह यादव का फिर नया नारा, ट्विटर  वॉल का रंग भी बदलाशिवपाल सिंह यादव  के टि्वटर अकाउंट के कवर का फोटो बदला।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में विखंडन और नई पार्टी गठन की अटलकों केे बीच शिवपाल का नारा और ट्विटर अकाउंट का रंग बदल गया है। उनका नारा भी भाजपा के नारे सबका साथ सबका विकास से मिलता हुआ है। अगर यकीन न हो तो पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के ट्विटर अकाउंट पर एक नजर जरूर डालें। यहां उनके कवर पेज का रंग भगवा हो चुका है। जबकि नारा हो गया है, “हमारा प्रयास, सबका विकास”। जिस तरह से शिवपाल के भाजपा से नजदीकी की खबरें सामने आ रही हैं, उस बीच ट्विटर अकाउंट का ये इशारा बहुत अहम साबित हो सकता है। शिवपाल यादव करीब दो साल से ट्विटर पर सक्रिय रहे हैं।

रिवर फ्रंट की जांच के बीच योगी से मिले शिवपाल

मगर सपा पारिवारिक विवाद के दौरान उनकी सक्रियता काफी बढ़ी है। इस दौरान उन्होंने समय समय पर टविटर पर कवर पेज बदला मगर कभी अखिलेश यादव का नारा काम बोलता है का उल्लेख नहीं किया। सबसे बड़ा बदलाव उस वक्त नजर आया था जब अखिलेश को हटाकर वो प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए थे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

शिवपाल की अपनी ही अलग दुनिया ट्विटर पर नजर आती रही। अब जबकि कवर पेज उनहोंने बदला है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की है तो कई तरह की चर्चाएं सियासी गलियारों में की जा रही हैं। उन्होंने यहां रंग और नारे दोनों भाजपा के करीब जाने को लेकर कयासबाजी को बल दिया है। उनके कवर पेज का बैकग्राउंड केसरिया रंग के करीब है। शिवपाल यादव की तस्वीर है। जबकि नारा लिखा है, “हमारा प्रयास, सबका विकास”।

संबंधित ख़बरें- बेटे संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिवपाल सिंह ने की मुलाकात

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.