गाजीपुर-आनंद विहार के बीच ट्रेन चलने से हजारों लोगों को हुई सुविधा, रेलवे को कहा धन्यवाद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गाजीपुर-आनंद विहार के बीच ट्रेन चलने से हजारों लोगों को हुई सुविधा, रेलवे को कहा धन्यवादट्रेन, फोटो प्रतीकात्मक

बीसी यादव, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

जौनपुर (मछलीशहर)। गाजीपुर से आनन्द विहार के लिए नई ट्रेन सुहेलदेव एक्सप्रेस की शुरुआत होने से हजारों मुसाफिरों का सफर अब और आसान हो जाएगा। मुसाफिरों को अब 30—35 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन नहीं पकड़ना पड़ेगा। अब उन्हें अपने आसपास के स्टेशन से ही राजधानी के लिए ट्रेन मिल जाएगी।

मुसाफिरों को राहत देने वाली यह ट्रेन रविवार को गाजीपुर से आनंद विहार के लिए रवाना हुई। जहां जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन को सांसद डॉक्टर केपी सिंह ने तो वहीं जंघई पर सांसद रामचिरत्र निषाद के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाई। आपको बता दें कि जिले में जौनपुर सिटी और जंक्शन, शाहगंज आदि स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन मिलती है। जहां से हजारों मुसाफिर रोजना राजधानी के लिए सफर करते हैं।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेल: स्लीपर क्लास में 40 किलो से ज्यादा सामान लेकर करेंगे यात्रा, तो हो सकता है जुर्माना

जौनपुर—इलाहाबाद रेल प्रखंड पर मड़ियाहूं और उसके आसपास के स्टेशनों से एक भी ट्रेन दिल्ली के लिए नहीं थी। गाजीपुर से आनंद विहार के लिए शुरू हुई ट्रेन अब जफराबाद होते हुए मड़ियाहूं और जंघई होते हुए जाएगी। इससे यह फायदा होगा कि मड़ियाहूं के आसपास के स्टेशन जैसे जरौना, कटवार, भनौर, बरसठी, कजगांव, तलखापुर, सुदरीपुर के पास के मुसाफिरों को अब राजधानी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जौनपुर सिटी और जंक्शन आदि स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इन मुसाफिरों को अब जंघई और मड़ियाहूं से ट्रेन मिल जाएगी। ऐसे में उनका अतिरिक्त किराया साथ-साथ कीमती वक्त भी बचेगा। इसको लेकर यात्रियों में काफी उत्साह भी है।

जरौना निवासी से लाल प्रताप (55वर्ष) ने बताया, “ उन्हें जब भी राजधानी के लिए ट्रेन पकड़ना होता था, तो उन्हें जौनपुर शहर का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। परिवार के साथ जाने पर चार पहिया वाहन किराए पर करना पड़ता था। अब यह समस्या उनकी काफी हद तक दूर हो गई है।”

इसी तरह रायपुर के सुरेश कुमार यादव (35वर्ष) ने बताया,“ अब वह आसानी के साथ जंघई और मड़ियाहूं से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

ये भी पढ़ें- रेल मंत्रालय इस सप्ताह शुरू करेगा कई नई रेल सेवाएं

सांसद ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली के लिए शुरू हुई सुहेलदेव एक्सप्रेस को जौनपुर जंक्शन पर सांसद डॉ. केपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ भापजा कार्यकर्ताओं का हुजूम था। इसके अलावा ट्रेन के जंघई स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। सांसद रामचरित्र निषाद के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान ट्रेन के गार्ड

ऐसा रहेगा ट्रेन का रूट

सप्ताह में दो दिन यह ट्रेन चलेगी। यह संख्या 22434 हर सोमवार और शुक्रवार को आंदन विहार से गाजीपुर सिटी के लिए चलेगी। ट्रेन आंदन विहार से शाम 19:10 बजे चलेगी और गाजीपुर अगले दिन सुबह 9:30 बजे पहुंच जाएगी। इसके अलावा गाजीपुर से आंदन विहार जाने वाली ट्रेन 22433 मंगलवार और शनिवार को जाएगी। गाजीपुर यह ट्रने 16:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे आंदन विवाह पहुंचेगी। यह ट्रेन आंदन विहार से 14 अगस्त से गाजीपुर आएगी। इसके बाद 15 अगस्त को पुन: आनंद विहार जाएगी।

ये भी पढ़ें- अगर कराने जा रहे हैं ट्रेन में रिजर्वेशन, तो जान लीजिए... रेलवे ने बदले हैं कई नियम

आनंद विहार से गाजीपुर आने वाली ट्रेन आनंद विहार से 7:10 बजे चलकर गाजियाबाद 7:44, रात में 1:37 पर कानपुर सेंट्रल, 4:55 इलाहाबाद, जंघई 6:10, जफराबाद 7:30, 7:50 जौनपुर जंक्शन, 8:23 डोभी, 8:45 औड़िहार और 9:30 बजे गाजीपुर पहुंचेगी। इसके अलावा गाजीपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन शाम 4:00 से चलेगी। औड़िहार 4:37 बजे, 5:02 बजे डोभी, 6:00 जौनपुर जंक्शन, 6:20 पर जफराबाद, 8:07 बजे जंघई, 21:55 इलाहाबाद, 12:35 कानपुर सेंट्रल, अगले दिन सुबह 6:42 गाजियाबाद और आंनद विहार 7:10 बजे पहुंचेगी। नई ट्रेन के लिए लोगों ने रेलवे को शुक्रिया कहा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.