उत्तर प्रदेश : दूसरे चरण का निकाय चुनाव आज हो रहा है, जानते हैं निकाय चुनाव की शुरूआत कब हुई

Mohit AsthanaMohit Asthana   26 Nov 2017 1:31 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश : दूसरे चरण का निकाय चुनाव आज हो रहा है, जानते हैं निकाय चुनाव की शुरूआत कब हुईप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। प्रदेश के 25 जिलों में 6 नगर निगमों, 51 नगर पालिकाओं और 132 नगर पंचायतों में मतदान हो रहे है। कुल मिलाकर 189 निकायों के 3601 वार्डों में 13777 बूथों पर लगभग एक करोड़ 29 हजार लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 6 महापौर पद के लिए 42 महिलाओं समेत 83 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। 51 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए 638 उम्मीदवार मैदान में हैं।

निकाय चुनाव की शुरूआत कब हुई थी ?

निकाय चुनाव की शुरूआत 1966 में मद्रास में शुरू हुई थी। उसके बाद 1726 में कोलकाता और मुंबई में शुरू हुआ था। उन्नीसवीं शताब्दी की शुरूआत में भारत के लगभग सभी शहरों में निकाय चुनाव की शुरूआत हो चुकी थी। 1882 में भारत के तत्कालीन वायसराय, स्वराज्य के लॉर्ड रिपन के प्रस्ताव ने भारत में लोकतांत्रिक रूपों को नगरपालिका शासन प्रदान किया। 1919 में भारत सरकार ने एक अधिनियम लागू करते हुए लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को अधिकार दिये। 1935 में भारत सरकार ने राज्य सरकारों को निकाय चुनाव राजय स्तर पर करवाने का अधिकार दिया। 1991 की जनगणना के अनुसार देश में 3255 शहरी स्थानीय निकाय थे। जिन्हें चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया।

  1. नगर निगम
  2. नगर पालिका
  3. पार्षद
  4. सभासद

भारतीय संविधान के अनुसार 1992 के 74 वें संशोधन अधिनियम के तहत नगर को दो भागों में बांट दिया गया नगर पालिका और नगर पंचायत।

74 वें संशोधन के बाद शहरी स्थानीय निकायों की केवल तीन श्रेणियां है।

  1. नगर निगम
  2. नगर पालिका
  3. नगर पंचायत

शहरी निकाय चुनाव में नगर पालिका या नगर निगम शहर में स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देता है। जिन जगहों पर संक्रमण वहां पर छिड़काव करवाता है। ठंड में जगह-जगह अलाव जलवाना। शहर की सड़क की जिम्मेदारी भी नगर पालिका ही देखती है। इसके अलावा हर मोहल्ले में साफ सफाई करवाना भी नगर पालिका के क्षेत्र में ही आता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- निकाय चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, गृहमंत्री भी डालेंगे वोट

निकाय चुनाव दूसरा चरण : पहली बार 30 ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.