GST के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति ने कहा, किसी भी नई पहल में समस्याएं आएंगी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
GST के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति ने कहा, किसी भी नई पहल में समस्याएं आएंगीएम वेंकैया नायडू।

चेन्नई (भाषा)। GST को सरकार के लिए बड़ा कदम बताते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि किसी भी नई पहल में समस्याएं आती हैं लेकिन अब ध्यान इस कर प्रणाली को लागू करने पर तथा इसे और अधिक जन हितैषी बनाये जाने पर होना चाहिए।

नायडू ने कहा, ''किसी भी नये कानून, नये बदलाव में कुछ समस्या रहेगी और समस्याएं होती हैं। कोई कैसे इनकार कर सकता है। बहस चल रही है।'' आंध्र चैंबर ऑफ कॉमर्स के 90वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि जीएसटी को लागू करने का फैसला सभी राजनीतिक दलों का सामूहिक निर्णय था और संसदीय कार्य मंत्री रहते हुए उन्होंने नई कर व्यवस्था के लिए समर्थन जुटाया था।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने कांग्रेस से वड्रा मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा

नोटबंदी पर उन्होंने कहा, ''हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़नी होगी और हमें काला धन समाप्त करना है और इस दिशा में यह भी एक विचार था। उन्होंने कहा, "अगर दूसरे लोगों के पास अन्य विचार हैं तो सरकार को ऐसे विचार दीजिए और लोगों को बताइए कि सरकार गलत है और हम सत्ता में आएंगे तो यह करेंगे।''

ये भी पढ़ें-

संगीत सोम की ताजमहल टिप्पणी पर ममता बनर्जी बिफरी

ताजमहल भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा : भाजपा विधायक

ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर ओवैसी ने उठाया सवाल कहा, लालकिले के बारे में क्या कहना है

ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद के बीच आगरा जाएंगे योगी, ताज प्रोजेक्ट की करेंगे समीक्षा

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.