निकाह के नाम पर लड़कियों का सौदा, हैदराबाद में अरब से आए 8 शेख सहित 20 गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
निकाह के नाम पर लड़कियों का सौदा, हैदराबाद में अरब से आए 8 शेख सहित 20 गिरफ्तारयह अब तक का सबसे बड़ा रैकट बताया जा रहा है।

लखनऊ। हैदराबाद पुलिस ने साउदी अरब में शेखों से शादी कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें साउदी अरब के 8 शेख भी शामिल हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा रैकट बताया जा रहा है।

जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें 8 साउदी अरब के शेख, 3 मुसलिम काजी, चार लॉज मालिक और 5 दलाल शामिल हैं। इनमें रैकेट में शादी कराने वाला एक काजी तो मुंबई का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- तीन तलाक : बात का बतंगड़ बनाना कोई हम भारतीयों से सीखे

पुलिस अब इन सभी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितनी लड़कियों को अरब के शेखों के लिए जाल में फंसाया गया है। बता दें कि अरब के शेखों से शादी कराने के रैकेट में बहुत मोटी रकम बनाई जाती है। इसके साथ ही शादी के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण भी किया जाता है। इस तरह के कई मामले पहले भी उजागर हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- तीन तलाक का दर्द: 'मैं हलाला की जलालत नहीं झेल सकती थी'

बताते चलें कि हैदराबाद में ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं। यहां खाड़ी देशों से आने वाले शेख निकाह का लालच देकर लड़कियों की खरीद-फरोख्त करते हैं। बीते दिन एक पिता ने भी अपनी नाबालिग बेटी का सौदा ओमान के रहने वाले एक बुजुर्ग शेख से किया था। यह मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- तीन तलाक केस: जानें, 5 धर्मों के उन 5 जजों के बारे में, जिन्होंने सुनाया ऐतिहा‍सिक फैसला

ये भी पढ़ें- इन पांच महिलाओं ने लड़ी तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.