IIFA Awards 2017: आलिया और शाहिद बने बेस्ट एक्ट्रेस-एक्टर, ‘नीरजा’ बेस्ट फिल्म

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
IIFA Awards 2017: आलिया और शाहिद बने बेस्ट एक्ट्रेस-एक्टर, ‘नीरजा’ बेस्ट फिल्मआलिया भट्ट और शाहिद कपूर

मु‍ंबई। न्यूयॉर्क के मेडलाइफ स्टेडियम में आयोजित 18वें आईफा अवॉर्ड्स समारोह में आलिया और शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अभिनेता से सम्मानित किया गया। दोनों को अवॉर्ड फिल्म उड़ता पंजाब के लिए मिला।

आईफा की रंगारंग शाम में कई फिल्मी हस्तियों ने भाग लिया। यहां कटरीना कैफ से लेकर, एआर रहमान, नेहा धूपिया, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अनुपम खेर, शबाना आज़मी, तापसी पन्नू, कृति सेनन, दिशा पाटनी, सुशांत सिंह राजपूत और सलमान खान भी शामिल थे।

पढ़ें लंदन के अस्पताल में भर्ती मनोज बाजपेयी ने दिया ये संदेश

बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड नीरजा को मिला तो वहीं बेस्ट डायरेक्टर के लिए पिंक के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी को चुना गया।

देखिए विजेताओं की लिस्ट:

सर्वश्रेष्ठ फिल्म : नीरजा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): शाहिद कपूर (फिल्म: उड़ता पंजाब)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): आलिया भट्ट (फिल्म: उड़ता पंजाब)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : अनिरुद्ध चौधरी (फिल्म : पिंक)

पढ़ें
वीडियो: क्रिकेट नहीं अपने बॉलीवुड लव के लिए वाइरल हुए पठान ब्रदर्स...

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता (पुरुष) : अनुपम खेर (फिल्म :एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) : शबाना आजमी (फिल्म :नीरजा)

सर्वेश्रेष्ठ नवोदित (पुरुष): दिलजीत दोसांझ (फिल्म :उड़ता पंजाब)

सर्वेश्रेष्ठ नवोदित (महिला): दिशा पाटनी (फिल्म :एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): अमित मिश्रा (फिल्म :ए दिल है मुश्किल)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) : कनिका कपूर (फिल्म : उड़ता पंजाब) और तुलसी कुमार (फिल्म : एयरलिफ्ट)

पढ़ें पुण्यतिथि विशेष : बॉलीवुड का वो अभिनेता जो डायलॉग में ‘प्राण’ फूंक देता था, पढ़िए 20 दमदार डायलॉग

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता : वरुण धवन (फिल्म :ढिशूम)

सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक किरदार : जिम सरब (फिल्म: नीरजा)

इसके अलावा पिंक की अभिनेत्री तापसी पन्नू को बेस्ट वुमन ऑफ द ईयर और आलिया भट्ट को बेस्ट स्टाइल आइकन का अवॉर्ड मिला। आईफा के स्टेज पर कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से लोगों को एंटरटेन किया।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.